Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पोषण माह के दौरान राज्य में 'एक पौधा अपनी माँ के नाम' पर लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Saturday, August 31, 2024 18:01 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निर्देशों के तहत विभाग द्वारा सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान राज्य में 'एक पौधा अपनी माँ के नाम' पर लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को हराभरा बनाने के संकल्प से प्रेरित होकर 'एक पौधा अपनी माँ के नाम' को पोषण माह के दौरान मुख्य विषय बनाया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्तमान में प्रदूषित होता पर्यावरण पूरी मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती है और इससे प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ मानव जाति का भविष्य भी असुरक्षित हो रहा है। इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। पेड़ सिर्फ लगाए ही न जाएं बल्कि उनकी देखभाल भी की जाए। इसी उद्देश्य के तहत पंजाब सरकार द्वारा पर्यावरण की रक्षा के प्रयासों के तहत यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पूरे राज्य में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को हरियाली से भरने के लिए प्रतिबद्ध

मंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत अपनी माँ के नाम पर पौधे लगाने का उद्देश्य यह है कि इस अभियान के तहत लगाए गए पौधों के साथ लगाने वालों का भावनात्मक संबंध बन सके और वे पौधा लगाने के बाद उसे भूलें नहीं, बल्कि उसकी देखभाल करते रहें, ताकि यह पौधे बड़े होकर हमें शुद्ध हवा दे सकें। उन्होंने इस अभियान में हर परिवार से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि जनभागीदारी से हम इसे सफल बनाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अभियान केवल सरकारी प्रयास नहीं है, इसे जन आंदोलन में बदलने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का स्टाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, हेल्परों, सुपरवाइजरों और सीडीपीओज द्वारा एनजीओज, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, कृषि समितियों, सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों, युवा क्लबों आदि के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा एनीमिया और उचित स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उनको  व्यायाम और पर्यावरण सुधार के साथ-साथ स्वस्थ और पोषण युक्त आहार के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X