Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

चक्रवात आसना में तब्दीली ,पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा चक्रवात आसना

Updated on Saturday, August 31, 2024 10:01 AM IST

कराची | भारत के कच्छ से उठा तूफान, अरब सागर में पहुंचते ही चक्रवात आसना में तब्दील हो गया है। अब ये पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने आज यानी इस तूफान के चक्रवात बनने को लेकर चेतावनी जारी की थी।

बीते कई दिनों से कच्छ में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इसके कारण तेज हवाओं के साथ पाकिस्तान के सिंध और भारत के गुजरात में भारी बारिश हो रही थी। सिंध में भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।

65 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं, कराची से 170 किमी दूर

PMD ने अगले 24 घंटों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। चक्रवात आसना पाकिस्तान के तटीय इलाकों से गुजरता हुआ ओमान की तरफ बढ़ेगा।

कराची में 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं
चक्रवात की वजह से पाकिस्तान के कोस्टल शहर कराची में 65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चक्रवात आसना फिलहाल कराची से 170 किमी दूर है। इसे आसना नाम पाकिस्तान ने दिया है।

मौसम विभाग ने कराची के अलावा थारपारकर, बादिन, थट्टा, सुजावल, हैदराबाद, तंदु मुहम्मद खान, तंदु अल्लाह यार, मटियारी, उमरकोट, मीरपुरखास, संघर, जमशोरो, दादू और शहीद बेनजीराबाद जिले में 31 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा 30 अगस्त से 1 सितंबर तक हब, लासबेला, अवारन, कीच और ग्वादर जिलों में भी भारी हो सकती है।

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी
पाकिस्तान मौसम विभाग चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के चलते सिंध और बलूचिस्तान प्रांत के मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें 1 सिंतबर तक समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों को भी बेवजह आवाजाही करने से बचने के लिए कहा है।

अरब सागर में 48 साल बाद अगस्त में चक्रवात का खतरा
अरब सागर में 48 साल बाद अगस्त में चक्रवाती तूफान उठा है। इससे पहले अरब सागर में अगस्त 1976 में चक्रवाती तूफान उठा था। भारतीय मौसम विभाग ने आज अगले 12 घंटों में इसके चक्रवात में बदलने की चेतावनी दी थी।

IMD के मुताबिक तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात के कच्छ में दिखेगा। यहां 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

तूफान के चलते राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका में भी भारी बारिश का अलर्ट है। कच्छ और राजकोट में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कच्छ में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया है।

अब तक सिर्फ तीन तूफान अगस्त में अरब सागर से उठे हैं। पहला 1944 में, दूसरा 1964 में और तीसरा 1976 में आया था। ये तीनों तट पर आते हुए कमजोर पड़ गए थे। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में 132 सालों में अगस्त में 28 तूफान आ चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X