Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए पंजाब सरकार व्यापक नीति लाएगी: अमन अरोड़ा

Updated on Friday, August 30, 2024 20:03 PM IST

चंडीगढ़ | प्रदेश को रक्षा उद्योग में अग्रणी बनाने और दीर्घकालिक विकास और स्थिरता के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक व्यापक नीति लेकर आएगी। 

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री  अमन अरोड़ा ने यह बात आज यहां सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ द्वारा एसोचैम उत्तरी क्षेत्र की मदद से आयोजित एयरोस्पेस और डिफेंस तथा एमएसएमई सेक्टर के लिए कौशल विकास पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 

रोजगार सृजन मंत्री ने औद्योगिक लीडर्स को रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया

अमन अरोड़ा ने प्रमुख सचिव रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मती जसप्रीत तलवार और सी-पाइट के महानिदेशक मेजर जनरल रामबीर मान को एयरोस्पेस और डिफेंस और लघु, छोटे और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र में कौशल विकास के लिए नीति तैयार करने के लिए सभी हितधारकों का एक समूह बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरोस्पेस में निजी उद्योग की अधिकांश नौकरियां सिविल एविएशन, जनरल एविएशन, सैन्य विमान और मिसाइल, संचार उपग्रह और सैन्य और वाणिज्यिक लॉन्च वाहनों के क्षेत्र में हैं। राज्य सरकार द्वारा तैयार की जाने वाली नीति प्रदेश के युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए इन क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।

अमन अरोड़ा ने उद्योगपतियों को इस क्षेत्र में निवेश करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में पंजाब की एक समृद्ध विरासत है, जो रक्षा उद्योग के विकास के लिए व्यापक संभावनाएं प्रदान करती है। इसके अलावा औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न लाभ और रियायतें प्रदान करने और अनुकूल वातावरण बनाने के साथ-साथ राज्य में मोहाली और अमृतसर में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, लुधियाना, बठिंडा और जालंधर में घरेलू हवाई अड्डों और आदमपुर में भारत के सबसे बड़े वायु सेना अड्डों में से एक के साथ एक मजबूत बुनियादी ढांचा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में उन्नत निर्माण के लिए मजबूत समर्थन, इंजीनियरिंग के लिए विशाल एमएसएमई आधार, केंद्रित शैक्षिक अवसंरचना और स्थापित एविएशन क्लबों की उपलब्धता है। 

सी-पाइट और एसोचैम ने एयरोस्पेस, डिफेंस और एमएसएमई सेक्टर के लिए कौशल विकास पर सम्मेलन आयोजित किया

यह कहते हुए कि कौशल विकास, रक्षा क्षेत्र में पंजाब की क्षमता को उजागर करने का मुख्य आधार है,  अमन अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब में कौशल विकास के प्रयासों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण विचारों और सहयोग के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस सहयोग से कौशल अंतराल की पहचान करने और इन अंतरालों को पूरा करने के लिए लक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

प्रमुख सचिव मती जसप्रीत तलवार ने उद्योग के नेताओं से इस संबंध में अपनी राय देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग के नेताओं के बीच सहयोग इस क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग ज्ञान और उभरते रुझानों के आदान-प्रदान की सुविधा भी प्रदान करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कार्यक्रमों को एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की कौशल संबंधी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने और उद्योग के मानकों और अपेक्षाओं के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उभरते रुझानों और तकनीकी प्रगति को समझने के लिए उद्योग के भागीदारों के साथ निरंतर सहभागिता भी अधिक महत्वपूर्ण है।

उद्योगपतियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए रोजगार सृजन निदेशक मती अमृत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल को निखारते हुए उन्हें रोजगार के योग्य बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में की जा रही शोध और विकास पहलें अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी और उन्नत रक्षा उपकरण तैयार करने की हमारी क्षमता में भी वृद्धि करेंगी।

इस अवसर पर एडीजी आर्मी डिज़ाइन ब्यूरो मेजर जनरल सीएस मान, चीफ नोडल ऑफिसर उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मेजर जनरल आईएम लाम्बा (सेवानिवृत्त), कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष  राजिंदर सिंह भाटिया, रीजनल हेड एनएसडीसी इंटरनेशनल  रजत भटनागर, एसोचैम पंजाब के अध्यक्ष और सरस्वती ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक  अभि बंसल, एसोचैम चंडीगढ़ के अध्यक्ष और एसएमएल इसुजु लिमिटेड के सीएफओ  राकेश भल्ला, एसोचैम पंजाब के सह-अध्यक्ष और पंजाब फिल्म सिटी के कार्यकारी निदेशक  इकबाल चीमा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X