Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अकाल तख्त से सुखबीर बादल तनखाईया करार

Updated on Friday, August 30, 2024 15:16 PM IST

चंडीगढ़। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को धार्मिक सजा सुनाते हुए तनखाईया करार दिया है। सुखबीर बादल एक सामान्य सिख श्रद्धालु की तरह 15 दिन के भीतर अकाल तख्त साहिब पर पेश होंगे। इस बीच सुखबीर बादल ने अकाल तख्त जत्थेदार द्वारा सुनाए गए फैसले को कबूल कर लिया है।

पंजाब में लोकसभा चुनाव के बाद से ही अकाली दल में फूट पैदा हो गई थी। जिसके चलते अकाली दल के एक बागी गुट ने 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचकर जत्थेदार को माफीनामा दिया था। जिसमें सुखबीर बादल के कार्यकाल में हुई चार गलतियों पर माफी मांगी गई थी। इन गलतियों में सबसे अहम डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने की गलती मानी गई है। 2015 में फरीदकोट के बरगाड़ी में बेअदबी की सही जांच न होने के लिए भी माफी मांगी गई।

15 दिन में अकाल तख्त पर पेश होकर मांगेगे गुनाहों की माफी, जत्थेदार सुनाएंगे धार्मिक सजा

वहीं आईपीएस अधिकारी सुमेध सैनी को डीजीपी बनाने और मुहम्मद इजहार आलम की पत्नी को विधानसभा चुनाव का टिकट देने की भी गलती मानी गई।पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों की पिछली बैठक में सुखबीर बादल को नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब देते हुए सुखबीर बादल ने अपनी गलतियों को स्वीकार कर लिया था। सुखबीर बादल के जवाब के बाद शुक्रवार को अकाल तख्त साहिब का फैसला आने से पहले उन्होंने अकाली दल अध्यक्ष पद को छोड़ दिया था। गुरुवार की रात पूर्व सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ को अकाली दल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

शुक्रवार को अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सुखबीर बादल को तनखाईया (दोषी) करार देते हुए कहा कि अकाली दल प्रधान और डिप्टी सीएम रहते हुए सुखबीर बादल ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिससे पंथक स्वरूप को अकसर को नुकसान पहुंचा है। सिख पंथ का भारी नुकसान हुआ। 2007 से 2017 वाले सिख कैबिनेट मंत्री भी अपना स्पष्टीकरण दें।

अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि सुखबीर बादल एक साधारण सिख की तरह अकाल तख्त पर आकर अपने गुनाहों की माफी मांगें। सुखबीर बादल 15 दिन के भीतर अकाल तख्त पर पेश हों। इसी बीच अकाली दल प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अब सुखबीर बादल अकाल तख्त में पेश होंगे। उसके बाद उन्हें गुनाह बताए जाएंगे, जिस पर सुखबीर बादल अपना पक्ष रखेंगे। अकाल तख्त द्वारा सुखबीर बादल को दोषी करार दिए जाने के बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा कि दास अपना सिर झुकाते हुए मिरी पीरी के सबसे ऊंचे स्थान श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी आदेश को स्वीकार करता है। आदेश के मुताबिक मैं जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर खीमा याचना करूंगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X