चंडीगढ़। फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रानौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर छिड़े विवाद के बीच अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने उन्हें लेकर आपत्तिजतक बयान दिया है। मान ने गुरुवार को करनाल में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि कंगना रानौत को रेप का अनुभव है,उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है।
कंगना रानौत की फिल्म इमरजेंसी अगले सप्ताह सिनेमाघरों में आ रही है। जिसे लेकर सिख समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं। सिख समुदाय का आरोप है कि संत जरनैल सिंह भिंडरावाले के किरदार को गलत तरीके से पेश कर सिखों की छवि बिगाड़ी जा रही है। करनाल में सिमरनजीत सिंह मान से पूछा गया था कि कंगना ने बयान दिया कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार न होती तो किसान आंदोलन के वक्त पंजाब का वही हाल होता, जो बांग्लादेश का हुआ है।
इसके जवाब में मान ने कहा कि कंगना रानौत को रेप का बहुत तजुर्बा है। उनसे आगे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है,लोगों को समझाया जाए। मान ने कहा कि जैसे आप साइकिल चलाते हैं तो आपको साइकिल चलाने का तजुर्बा हो जाता है। इसी तरह उनको रेप का तजुर्बा है।