Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पटियाला से पूर्व सांसद परनीत कौर ने राजपुरा में औद्योगिक स्मार्ट सिटी स्थापित करने के ऐतिहासिक फैसले का किया स्वागत

Updated on Thursday, August 29, 2024 18:26 PM IST

पटियाला |  वरिष्ठ भाजपा नेता और पटियाला से पूर्व सांसद परनीत कौर ने वीरवार को राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारे के तहत राजपुरा को विश्व स्तरीय 12वीं ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट सिटी परियोजना के रूप में चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पटियाला के लोगों से किया गया मेरा एक वादा पूरा हो गया है। मैंने लगातार सरकार के समक्ष यह मांग उठाई थी और मैं आभारी हूं कि हमारी केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है। राजपुरा को औद्योगिक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 1,367 करोड़ रुपये की आर्थिक मंजूरी से राजपुरा गतिविधियों का एक संपन्न केंद्र बन जाएगा और इलाके के 64,000 से अधिक लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए, परनीत कौर ने कहा, यह निर्णय पंजाब में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। मैं इस ऐतिहासिक पहल के लिए आभारी हूं, जो हमारे क्षेत्र के आर्थिक परिदृश्य को बदल देगा और हमारे इलाके के लोगों के जीवन स्तर को सुधराने में बड़ी मदद मिलेगी।

परनीत कौर ने कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राजपुरा और पूरे पटियाला जिले के लोगों को हार्दिक बधाई देती हूं। यह हमारे सामूहिक प्रयासों की जीत है और आपके द्वारा मुझ पर रखे गए अटूट विश्वास का प्रमाण है। मैं इस दृष्टिकोण को वास्तविकता बनाने में भूमिका निभाने से खुश हूं और इसके सकारात्मक प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हूं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X