Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात

Updated on Wednesday, August 28, 2024 19:08 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब में एफ.सी.आई. के पास चावल की डिलीवरी के लिए कवर स्टोरेज स्पेस (भंडारण की जगह) की भारी कमी के मुद्दे को उठाते हुए, आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री  लाल चंद कटारूचक ने केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री  प्रहलाद जोशी से मुलाकात की।

इस बैठक के दौरान,  कटारूचक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत  किया कि राज्य में चावल के भंडारण के लिए जगह की भारी कमी है और पिछले 5 महीनों से (24 अप्रैल से) राज्य से केवल 3-4 लाख मीट्रिक टन चावल की सीमित आवाजाही के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

अधिक जानकारी देते हुए,  कटारूचक ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि 1 अक्टूबर से खरीफ मार्केटिंग सीजन (के.एम.एस.)-2024 शुरू होने वाला है, इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने की आवश्यकता है, और इस सीजन के दौरान लगभग 185-190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी जिससे 125-128 लाख मीट्रिक टन चावल का उत्पादन होगा।

उन्होंने इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करने पर जोर दिया, क्योंकि पंजाब के राइस मिलर्स में जगह की कमी के कारण उत्पन्न हो रही समस्या से पहले ही चिंता बढ़ रही है और इससे सीजन के दौरान धान की निर्विघ्न खरीद प्रभावित हो सकती है।

चावल की डिलीवरी के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने की अपील, राज्य में से चावल ले जाने की आवाजाही बढ़ाने पर दिया बल

केंद्रीय मंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप पर जोर देते हुए,  कटारूचक ने उनसे एफ.सी.आई. को कवर स्टोरेज स्पेस के आवश्यक प्रबंधन के लिए निर्देश देने और सितंबर 2024 से मार्च 2025 तक पंजाब के कवर गोदामों से चावल और गेहूं की रोजाना कम से कम 25 विशेष ट्रेनों के मंगवाकर  मासिक कम से कम 20 लाख मीट्रिक टन की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024 के लिए चावल के भंडारण के लिए आवश्यक जगह और निर्विघ्न खरीद सीजन सुनिश्चित किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने जगह संबंधी मुद्दे और राज्य को दरपेश अन्य मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब के प्रमुख सचिव  विकास गर्ग और निदेशक  पुनीत गोयल भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X