Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव से पहले बड़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट में फिर से अभियोग शुरू करने की अपील

Updated on Wednesday, August 28, 2024 09:59 AM IST

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 सर पर हैं, इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के विशेष वकील जैक स्मिथ ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल की कोशिश के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ फिर से अभियोग चलाए जाने की अपील दायर की है।

दरअसल, इस अपील में ट्रंप के ऊपर पिछले आपराधिक मामलों को जस का तस ही रखा गया है, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति कार्यालय के कुछ कामों को लेकर छूट होने के सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद, ट्रंप के खिलाफ आरोपों को कम किया गया है।

अतिरिक्त आरोप दायर किया गया- स्मिथ

स्मिथ ने एक्स पर कहा, आज डीसी चुनाव में हस्तक्षेप के मामले में एक अतिरिक्त आरोप दायर किया गया है। यह मूल आरोप में आरोपों और सहायक साक्ष्य को सुव्यवस्थित करता है, जोकि कार्यकारी प्रतिरक्षा के संबंध में अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को ध्यान में रखते हुए है।

मिनी ट्रायल को दरकिनार करते हैं आरोप

जैक स्मिथ ने आगे कहा कि यह आरोपों को निर्धारित करने के लिए मिनी ट्रायल को दरकिनार करता है। डीओजे ने इस आरोप में अपनी स्थिति बताई है। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लगाए गए ज्यादातर आरोप प्रतिरक्षा के दायरे से बाहर हैं।

आरोपों को नकारते रहे हैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप

बता दें कि 2020 के चुनावों में किसी भी तरह के दखल के आरोपों को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप नकारते रहे हैं और अपने ऊपर लगे आरोपों से हमेशा इनकार किया है।

चुनावों में हस्तक्षेप करने का एक प्रयास है- ट्रंप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए स्मिथ की आलोचना की। उन्होंने कहा, सजा के लिए नए सिरे से की गई अपील, खत्म हो चुके उत्पीड़न को फिर से जिंदा करना और चुनाव से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकना है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि केस दर्ज करना आगामी राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप करने का एक प्रयास है।

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव

ट्रंप ने विशेष वकील स्मिथ को अवैध रूप से नियुक्त एक विक्षिप्त बताया और कहा कि स्मिथ ने मेरे खिलाफ एक हास्यास्पद नया अभियोग लाया है। वहीं, अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X