Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भारत सरकार की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का सरकारी महिंद्रा कॉलेज में आगाज

Updated on Tuesday, August 27, 2024 18:50 PM IST

पटियाला | भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा देश भर में विभिन्न स्थानों पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  इसी क्रम के तहत शहर के सरकारी महिंद्रा कॉलेज में तीन दिवसीय चित्र  प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका मंगलवार को आगाज़ हुआ।

इस मौके पर जिला उपायुक्त शौकत अहमद पारहे (आईएएस) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।  उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती है।  इसी शृंखला के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए इस चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।  इसके अलावा उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया और कहा कि इसको सफल बनाने के लिए हर देशवासी को आगे आना होगा।

 

हरप्रीत ने ड्राइंग और शिवांशी ने निबंध प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

मंच से संबोधन करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के एफपीओ गुरमीत सिंह (आईआईएस) ने कहा कि मंत्रालय द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न मंत्रालयों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों को ऑनलाइन ठगी से  के बचने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान एपीआरओ हरदीप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया.  इसके साथ ही कॉलेज के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सराहना की।

डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, एपीआरओ हरदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे

 

इस बीच विद्यार्थियों की पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें विभिन्न कॉलेजों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में शिवांशी को पहला, खुशप्रीत कौर को दूसरा, ममता को तीसरा, आंचल को चौथा, किरण को पांचवां और नवजोत कौर को छठा स्थान मिला। जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हरप्रीत कौर ने पहला, हरजीत सिंह ने दूसरा और सुखविंदर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोटो प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छी पहल है। बहरहाल इस प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटक समेत छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X