Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

वेस्ट बैंक कैंप पर इजरायल ने किया हमला, पांच फिलिस्तीनियों की मौत

Updated on Tuesday, August 27, 2024 10:26 AM IST

तेल अवीव। वेस्ट बैंक कैंप पर इजरायली हमले में पांच फिलिस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक के नूर शम्स शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में को पांच लोगों की जान गई है। उधर, पेंटागन का कहना है कि ईरान और उसके छद्म समूहों द्वारा इजरायल पर हमले का खतरा अभी बना है।

हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन

बता दें कि हिजबुल्लाह ने अपने एक वरिष्ठ कमांडर की हत्या के प्रतिशोध में इजरायल पर सैकड़ों रॉकेट और ड्रोन से हमला किया था। पेंटागन के प्रवक्ता एयर फोर्स मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने संवाददाताओं से कहा, मैं आपको ईरानी नेताओं और अन्य लोगों द्वारा की गई कुछ सार्वजनिक टिप्पणियों की ओर इशारा करना चाहूंगा, हम यह आकलन जारी रखते हैं कि हमले का खतरा बना हुआ है।

परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने पहले कहा था कि इजरायल के प्रति ईरान की आक्रामक गतिविधियां पहले कभी इतनी अधिक नहीं रही थीं। उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका को इस्लामिक गणराज्य को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए।

हम रुकने वाले नहीं: इजरायल

इजराइल ने लेबनान स्थित प्रॉक्सी हिजबुल्लाह पर लगभग 100 जेट विमानों से हमला किया। इजरायल का तर्क है कि हिजबुल्लाह बड़े हमले की फिराक में था। इजरायली सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ हर्जी हलेवी ने कहा कि हम हिजबुल्लाह की क्षमताओं को कम करने और अधिक कमांडरों को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं। हमारा मिशन उत्तर के निवासियों को सुरक्षित उनके घरों में वापस लाना है।

बेन गिविर की मांग से इजरायल सरकार में खलबली

इजरायल के अति दक्षिणपंथी आंतरिक सुरक्षा मंत्री इत्मार बेन गिविर ने यरुशलम के अल अक्सा मस्जिद परिसर में यहूदियों को प्रार्थना करने की अनुमति देने की मांग की है। गिविर जुलाई में मस्जिद के नजदीक स्थित यहूदियों के धर्मस्थल टेंपल माउंट में जाकर प्रार्थना कर आए थे और उन्होंने वहां पर यहूदियों को जाने की अनुमति दिए जाने की सरकार से मांग की थी।

युद्ध विराम वार्ता पर पड़ सकता असर

गिविर के ताजा बयान से इजरायल सरकार में खलबली मच गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने टेंपल माउंट को लेकर कोई नए दिशानिर्देश देने से इन्कार किया है। गिविर की मांग का गाजा में युद्धविराम के सिलसिले में चल रही वार्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। विदित हो कि यरुशलम का बड़ा इलाका विवादित है। फलस्तीनी बहुल इलाके को इजरायल अपने सुरक्षाकर्मियों के जरिये नियंत्रित करता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X