Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

बांध टूटने और बारिश से पूर्वी सूडान में भीषण तबाही, 20 गांव नष्ट

Updated on Tuesday, August 27, 2024 10:26 AM IST

अर्बाट । सूडान में बांध टूटने की वजह से भीषण तबाही आई है। मूसलाधार बारिश की वजह से टूटे बांध ने 20 गांवों को नष्ट कर दिया है। अभी तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। यह हादसा पूर्वी सूडान में हुआ है। मूसलाधार बारिश की वजह से पोर्ट सूडान से 40 किमी दूर स्थित अर्बाट बांध टूट गया। इस वजह से राजधानी पोर्ट सूडान में लोगों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

करीब 200 लोग लापता

रेड सी स्टेट के जल प्राधिकरण के प्रमुख उमर ईसा हारून ने कर्मचारियों को भेजे गए व्हाट्सएप संदेश में कहा कि बिजली और पानी की पाइपें नष्ट हो गई हैं। 150 से 200 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ में नष्ट हुए सोने के खनिकों के शव और उनके उपकरणों के टुकड़े देखे हैं। उन्होंने इस आपदा की तुलना पिछले साल सितंबर में पूर्वी लीबिया के शहर डर्ना में हुई तबाही से की।

50 हजार घर प्रभावित

संयुक्त राष्ट्र ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बाढ़ से लगभग 50,000 लोगों के घर प्रभावित हुए हैं। बता दें कि सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड फोर्सेज के बीच अप्रैल 2023 में युद्ध शुरू होने से पहले ही सूडान के बांध, सड़कें और पुल जर्जर हो चुके थे। तब से दोनों पक्षों ने अपने अधिकांश संसाधनों को संघर्ष में लगा दिया है। इससे बुनियादी ढांचा बुरी तरह उपेक्षित हो गया है।

बाढ़ में 132 की मौत

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुछ लोग पहाड़ में फंसे हैं। सोमवार को मौसम के टास्क फोर्स ने कहा कि देशभर में बाढ़ में 132 लोग मारे गए हैं, जबकि दो सप्ताह पहले यह संख्या 68 थी। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार इस साल बारिश के कारण 118,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

 अब तक 30 की मौत और सैकड़ों लापता

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X