Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आतंकी तारा ने कबूली बेअंत सिंह हत्याकांड में शामिल कार खरीदने की बात

Updated on Tuesday, October 24, 2017 12:29 PM IST

चंडीगढ़,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार तारा ने स्वीकार किया है कि उसने ही उस कार को खरीदा था, जिसे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया था। उसने इस तथ्य को अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत में स्वीकार करते हुए सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज करवाया।

इस मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी, जिसमें जगतार तारा के शेष बयान अदालत में दर्ज किए जाएंगे। सीबीआइ के वकील ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्याकांड के आरोपी जगतार सिंह तारा के आगे 50 प्रश्न रखे थे। सवालों के जवाब देते हुए तारा ने स्वीकार किया कि उसने दिल्ली के निवासी से कार खरीदी। कार खरीदते समय उसने खुद की पहचान वसन सिंह के नाम से करवाई और इसी नाम से हस्ताक्षर भी किए।

पिछली सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य पूरे कर लिए थे और सोमवार को जगतार तारा ने अपने बयान दर्ज करवाए। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त 1995 को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर हत्या कर दी थी।
 
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे भ्यौरा, हवारा और जगतार सिंह तारा और एक अन्य मामले में एक आरोपी देवी सिंह, बुड़ैल जेल से जनवरी 21-22, 2004 की रात  94 फुट लंबी और 2.4-फुट चौड़ी सूरंग खोदने के बाद भाग गए थे। जगतार तारा को जनवरी 2015 में थाईलैंड से पकड़ लिया गया था और उसकी गिरफ्तारी के बाद बुड़ेल जेल के अंदर परीक्षण चल रहा है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X