Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शादी के छह दिन बाद पति को नशीला पदार्थ दे नवविवाहिता हुई थी फरार, गिरफ्तार

Updated on Tuesday, October 24, 2017 12:29 PM IST

डेराबस्सी  23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  डेराबस्सी में रहने वाले युवक की छह माह पहले एक युवती से शादी हुई थी। शादी के पांच दिन तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन छठवें दिन पत्नी अचानक बिस्तर से उठी और पति को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला अदालत तक पहुंचा। अब नवविवाहिता रंजीता को छह महीने बाद पुलिस ने डेराबस्सी से गिरफ्तार कर लिया है। रंजीता सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका रद होने के बाद कोर्ट में सरेंडर करने आई थी। वह भागने के पीछे मायके वालों और ससुरालियों को ही दोषी ठहराती रही।

इससे पहले रंजीता ने सेशन कोर्ट के निर्देशों से पांच महीने पहले पुलिस जांच ज्वाइन की थी। अब सोमवार को रंजीता को बेदखल कर चुके पिता नरेश थाने में रंजीता के खिलाफ रहे और उसे ही कसूरवार बताते रहे। पिता नरेश ने थाने में आरोप लगाया कि रंजीता के वकील व कोर्ट समेत उसका सारा खर्च अंकित उठा रहा है, क्योंकि अंकित उक्त वकील का रिश्तेदार है।
 
रंजीता ने यही कहा कि मायके वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी तय की थी। उसने कोई गहने चोरी नहीं किए बल्कि जो गहने थे, वह पांच महीने पहले लौटा चुकी है। फिलहाल वह अपने रिश्तेदारों के यहां गौहर, श्यामली, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी में रह रही है।

उधर, पति दीपक चौहान के अनुसार उससे सिर्फ साढ़े तीन लाख के आभूषण रिकवर हुए हैं जबकि करीब तीन लाख के गहने और सवा लाख की नकदी व सूटकेस, घड़ी रिकवर होना बाकी है। तफ्तीश अधिकारी एएसआइ केवल सिंह ने बताया कि चोरी के गहनों, कीमती सामान व नकदी रिकवर होनी बाकी है।

सामान नहीं लौटाने पर रद हुई थी याचिका

यह सामान न लौटाने पर सेशन कोर्ट व हाईकोर्ट से रंजीता की अग्रिम जमानत रद हो गई थी। इसी आधार पर इसी महीने सुप्रीम कोर्ट में भी उसकी अग्रिम जमानत रद हो गई। अपने वकील की सलाह पर वह डेराबस्सी कोर्ट में सरेंडर करने आई थी जहां से सूचना मिलने पर रंजीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रंजीता 24 अप्रैल की रात अपने पति को नशीला नींबू पानी देकर गहने और नगदी लेकर फरार हो गई थी। दीपक की शिकायत पर रंजीता के खिलाफ डेराबस्सी में केस दर्ज किया गया था। उसके प्रेमी अंकित व रिश्तेदार ओमकार को एक महीने बाद केस में नामजद किया गया था।  

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X