लुधियाना | पूर्व मंत्री और शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत गोगी द्वारा लुधियाना में बुडढ़ा नाला की सफाई के लिए फर्जी नींव का पत्थर तोड़ने की सराहना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को अब यह एहसास होने लगा है कि उनकी सरकार केवल लोगों को मुर्ख बनाने के लिए तुच्छ राजनीति का सहारा ले रही है।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि बुडढ़ा लाला की सफाई के लिए 650 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट की आधारशिला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेढ़ साल पहले रखी थी। उन्होने कहा कि विधायक को एहसास हो गया है कि पिछले डेढ़ साल में नाले की सफाई के लिए एक भी कदम saनही उठाया गया है। उन्होने कहा कि आप सरकार द्वारा रखे गए अन्य नींव के पत्थर अभी भी परियोजनाओं पर काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
सरदार मजीठिया ने कहा कि पंजाबी पहले से ही आप सरकार द्वार ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, जो केवल झूठ और फर्जी दावों का सहारा ले रही है और झूठे विज्ञापनों पर सालाना एक हजार करोड़ रूपये अधिक खर्च कर रही है, जबकि इन पर कुछ भी नही किया गया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अब आप लीडरशीप और उसके विधायकों को एहसास होने लगा है कि अगले दो सालों में मतदाताओं का सामना करना पड़ेगा और बताना होगा कि भव्य शिलान्यास के बावजूद बुनियादी स्तर पर क्यों कोई काम नही हुआ।
सरदार मजीठिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप के अन्य विधायक भी सच्चाई स्वीकार करके ऐसे फर्जी नींव के पत्थर तोड़ें। उन्होने कहा कि फर्जी विज्ञापनों से आप सरकार को कुछ नही मिलेगा और अंततः पंजाब के लोग अपने वोट की ताकत से इन्हे बाहर कर देंगें।