अमृतसर ,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास रविवार की रात कार में सवार कुछ युवकों ने रंजीत एवेन्यू के जगदीप ¨सह को बुरी तरह से पीट डाला। एक युवक को पांच-छह युवकों के हाथों पिटता देख आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। घटना के बारे में पता चलते ही कैंटोनमेंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन कार सवार सभी हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घायल जगदीप ¨सह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी परवेश चोपड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
रंजीत एवेन्यू निवासी जगदीप ¨सह ने बताया कि रविवार की रात वह यूनिवर्सिटी के पास अपना लैपटॉप रिपेयर करवाकर लौट रहा था। उनकी कार जब यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो पीछे से एक कार ने हार्न बजाना शुरू कर दिया। लेकिन सड़क पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें साइड देने में थोड़ा वक्त लग गया। इस बीच हमलावरों ने अपनी कार उनकी कार के आगे पार्क कर दी। देखते ही देखते सभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कार का दरवाजा खोलकर उन्हें खींचकर नीचे उतार लिया। इसके बाद आरोपियों ने हाकियों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोग गुंडागर्दी को देख रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए।