रूपनगर ,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ): जेल प्रशासन द्वारा कैदियों तथा विचाराधीन बंदियों को दी जा रही सुविधाओं तथा जेल में प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जिला एवं सेशन जज रूपनगर बल¨वदर ¨सह संधू तथा सीजेएम अजीतपाल ¨सह ने जिला जेल का अचानक दौरा किया। सेशन जज ने पूरी जेल का निरीक्षण किया तथा जेल प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने बैरकों का दौरा कर बंदियों का हालचाल पूछा। जेल में बने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर को बढि़या मेडिकल सुविधाएं देने की हिदायत दी। उन्होंने जेल में बने लीगल एड क्लीनिक जिसके द्वारा बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है, के रिकॉर्ड की पड़ताल भी की तथा कहा कोई भी जरूरतमंद बंदी कानूनी सहायता से वंचित न रहे। फिर उन्होंने जेल के लंगर हाल का दौरा किया तथा खाने का मुआयना किया।
सेशन जज संधू ने कहा कि 9 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत लगाई जा रही है। इसमें अधिक से अधिक मामलों को हल करवाया जाएगा। जिला कानूनी सेवाएं अथरिटी से किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 1968 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर डिप्टी जेल सुप¨रटेंडेंट, सब-इंस्पेक्टर दर्शन ¨सह आदि उपस्थित थे।
सेशन जज संधू ने विचाराधीन बंदियों की तिमाही बैठक की
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार रूपनगर के विचाराधीन बंदियों की तिमाही बैठक जिला एवं सेशन जज व चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रूपनगर बल¨वदर ¨सह संधू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीजेएम अजीत पाल ¨सह, एडीसी रूपनगर लखमीर ¨सह ने भी भाग लिया। संधू ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य जेल में विचाराधीन बंदियों की स्थिति का जायजा लेना तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को जारी करना था।