Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवान परशुराम की जन्मस्थली 'रकासन' को भव्य तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा: गजेन्द्र शेखावत

Updated on Friday, August 23, 2024 10:53 AM IST

नवांशहर | नवांशहर विधानसभा क्षेत्र में स्थित भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली 'रकासन' में भव्य तीर्थ स्थल का निर्माण किया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वीरवार को 'रकासन' में हुए भव्य कार्यक्रम में की। शेखावत ने कहा कि जब डॉ. सुभाष शर्मा ने उन्हें इस ऐतिहासिक स्थान के बारे में बताया तो उन्होंने स्वयं यहाँ नतमस्तक होने का निर्णय किया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम सर्व समाज के लिए श्रद्धेय हैं। इस ऐतिहासिक स्थल को संस्कृति और टूरिज़्म का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की बहुत बड़ी सांस्कृतिक विरासत है जिसे सहेजना मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है। शेखावत ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी आक्रांताओं ने हमले किए और साजिशें रचीं लेकिन हमारी संस्कृति और धर्म आज भी जीवंत हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि सनातन धर्म एक शाश्वत सत्य है।

रकासन' के लिए डॉ. सुभाष शर्मा के प्रयास रंग लाएः  अश्वनी शर्मा

कार्यक्रम में बोलते हुए पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज पंजाब के हर वर्ग के लिए ख़ुशी की बात है कि भगवान परशुराम का भव्य तीर्थ बनने जा रहा है । उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए हैं। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा का चुनाव लड़ते समय उन्होंने वादा किया था कि रकासन में भव्य तीर्थ स्थल निर्माण के लिए इस स्थान को प्रसाद स्कीम में लेकर आने का प्रयास करेंगे। उनके इस निवेदन पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जिस उत्साह के साथ सकारात्मक प्रतिक्रिया दी , इसके लिए वह हमेशा शेखावत के ऋणी रहेंगे । उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा के विकास के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने जो संकल्प पत्र रखा था उसे पूरा करने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए रकासन मंदिर कमेटी, गांव की पंचायत और ब्रह्म सभा नवांशहर का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

'रकासन' को लेकर लोकसभा चुनाव में किया वादा पूरा हुआ : डा. सुभाष शर्मा

कार्यक्रम में बृज रस अनुरागी पूर्णिमा जी ( पूनम दीदी ) वृंदावन धाम ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस से निहाल किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रमोद कुमार , रामगोपाल सहित बड़ी संख्या में संत समाज भी अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश , पूर्व प्रदेश मंत्री तीक्ष्ण सूद , दुर्गेश पाठक , ज़िला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ , राजविंदर लक्की, सुशील शर्मा , विकास शर्मा , निपुण शर्मा , निमिशा मेहता , परमिंदर शर्मा , जतिन्द्र अटवाल , सुखमिंदर गोल्डी , पूनम माणिक , विशाल शर्मा , राजीव शर्मा माना , अविनाश शर्मा , ब्राह्मण सभा से शेखर शुक्ला , देवी दयाल सहित समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X