चंडीगढ़ | मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह जानकारी शेयर की गई है। यह गाना 30 अगस्त को रिलीज होगा। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह जानकारी वायरल होने के बाद मूसेवाला के फैंस में खुशी की लहर है।
मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस गाने का पोस्टर पोस्ट किया गया है। जिससे साफ है कि इस गाने का नाम अटैच है। जो 30 अगस्त को रिलीज होगा। इस गाने को स्टील बैंगलेज और फरैडो के सहयोग से पूरा किया गया है। सिद्धू मूसेवाला का यह इस साल का तीसरा गाना है जो रिलीज होने जा रहा है। ये गीत सिद्धू मूसेवाला के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होगा या स्टील बैंगलेज के चैनल पर, इसकी जानकारी अभी सिद्धू मूसेवाला टीम की तरफ से साझा नहीं की गई है।