Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने खन्ना के शिवपुरी मंदिर में हुई चोरी का मामला एक हफ्ते से भी कम समय में सुलझाया, 3.6 किलो चोरी की चांदी समेत चार गिरफ्तार

Updated on Thursday, August 22, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत, खन्ना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक हफ्ते से भी कम समय में मंदिरों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

यह ऑपरेशन चंडीगढ़ पुलिस, बटाला पुलिस, ऊधम सिंह नगर पुलिस, उत्तराखंड और लखनऊ पुलिस के सहयोग से सफल हुआ। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ रिंकू, निवासी सिंधी झाला, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड; रवि कुमार निवासी महिंदपुर, रोपड़; हनी निवासी महिंदपुर, रोपड़ और राजीव कुमार उर्फ सोनी निवासी कुमारपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह 4:30 बजे अज्ञात व्यक्ति शिवपुरी मंदिर की छत से खिड़कियों के माध्यम से अंदर दाखिल हुए और विभिन्न सोने-चांदी के गहने, जिनमें चांदी का गागर (जो शिवलिंग महाराज के ऊपर रखा हुआ था), शिवलिंग महाराज पर रखी माला, कृष्ण महाराज की चांदी की बांसुरी, चांदी के मुकुट और मंदिर की सभी मूर्तियों के सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। इसके अलावा, उन्होंने शिवलिंग महाराज का अपमान भी किया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खन्ना की पुलिस टीमों ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मंदिर में चोरी की गई 3.63 किलो चांदी बरामद है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह तमिलनाडु और तेलंगाना के मंदिरों में लूटपाट की योजना बना रहा था, जिसे नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ जारी है और और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एसएसपी खन्ना अश्विनी गोटियाल ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इस केस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और केस की जांच नवीनतम वैज्ञानिक-तकनीकी और मानव प्रयासों के साथ की गई।

गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य तमिलनाडु और तेलंगाना के मंदिरों में लूटपाट की योजना बना रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान सूचना मिली थी कि चोरों का एक अंतरराज्यीय गिरोह मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में चोरी करता है। प्राप्त जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, खन्ना पुलिस की विशेष टीमों ने पंजाब और अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों में छापेमारी की और उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से दिल्ली से पहले आरोपी रेशम सिंह उर्फ रिंकू को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा, चंडीगढ़ पुलिस की मदद से आरोपी रवि कुमार को चंडीगढ़ से और आरोपी हनी को रोपड़ से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के एक साथी यूपी के अलीगढ़ के उटावला के एक और आरोपी मोहित की पहचान कर ली है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरों का यह गिरोह चोरी की चांदी और सोने के गहने एक जौहरी राजीव कुमार उर्फ सोनी को बेचता था, जिसे तुरंत इस मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया और बाद में लखनऊ (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कब्जे से चोरी के गहने बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे चोरी की वारदातों से संबंधित खुलासे होने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि उक्त जौहरी पर पहले भी चोरी के 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी गोटियाल ने बताया कि इस मामले की अब तक की गई जांच से यह बात सामने आई है कि चोरों के इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों में कई धार्मिक स्थलों पर चोरियां की हैं और इन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में धार्मिक स्थलों पर चोरी करने के कई मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना सिटी खन्ना में भारतीय दंड संहिता (बी एन एस) की धारा 331(4), 305 और 299 के तहत मामला नंबर 124 दिनांक 15.08.2024 दर्ज किया गया था, जबकि जौहरी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आईपीसी की धारा 317(2) को जोड़ दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X