Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

ब्लिंकन के के ठीक बाद ही इजरायल का गाजा पर बड़ा हमला, 50 फलस्तीनियों की मौत

Updated on Thursday, August 22, 2024 10:25 AM IST

यरुशलम। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के दौरे के ठीक बाद इजरायल ने गाजा पर बड़ा हमला कर 50 फलस्तीनियों को मार डाला है। ताजा हमले में इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी के करीब 30 स्थानों पर बमबारी की।

इजरायली सेना का दावा है कि इन हमलों में हमास और इस्लामिक जिहाद के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हमलों में दर्जनों लड़ाके मारे गए हैं। जिन स्थानों पर कार्रवाई हुई है वहां पर बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है।

हमले में सात फलस्तीनी मारे गए

बुधवार को ही इजरायली सेना ने गाजा सिटी के एक स्कूल और उसके नजदीक के एक घर को भी निशाना बनाया। इस कार्रवाई में तीन लोग मारे गए और 15 घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि स्कूल से हमास का कमांड सेंटर संचालित हो रहा था। इसी प्रकार से खान यूनिस शहर के नजदीक एक टेंट में रह रहे लोगों पर हमले में सात फलस्तीनी मारे गए हैं।

विफल रहा युद्धविराम का प्रयास

गाजा पर ये हमले साढ़े दस महीने से जारी युद्ध के दौरान ब्लिंकन के क्षेत्र के नौवें दौरे के बाद हो रहे हैं। इस दौरे में ब्लिंकन ने युद्धविराम के लिए इजरायली नेताओं से बात की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। गाजा युद्ध में अभी तक 40 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। करीब 23 लाख की आबादी वाली गाजा पट्टी में 90 प्रतिशत लोग बेघर हो चुके हैं या फिर उन्हें ठिकाना छोड़ने के लिए विवश किया गया है। अब स्कूलों, अस्पताल परिसरों और टेंटों में रह रहे लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। उन पर भी बमबारी और गोलाबारी हो रही है।

इजरायल और हिजबुल्ला के हमले

हिजबुल्ला ने इजरायल के कब्जे वाली गोलन पहाडि़यों पर करीब 50 राकेट दागे, वहीं इजरायल ने लेबनान स्थित हिजबुल्ला के शस्त्रागार को बमबारी से नष्ट करने का दावा किया है। हिजबुल्ला का यह शस्त्रागार बेका घाटी में था।

इजरायल ने हिजबुल्ला के प्रमुख लड़ाके सिदान को भी मारने का दावा किया है। वह ईरान के लिए भी कार्य करता था। उसके अतिरिक्त दो और लोग भी मारे गए हैं। जबकि गोलन पहाडि़यों पर हिजबुल्ला ने इजरायली बस्ती को निशाना बनाया है। इस राकेट हमले में हुए नुकसान की अभी तक सूचना नहीं मिली है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X