Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डॉ. सुभाष शर्मा ने की रेल मंत्री से मुलाकात

Updated on Wednesday, August 21, 2024 19:09 PM IST

चंडीगढ़ |  पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं  आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ चुके डॉ. सुभाष शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने  आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से जुड़े रेलवे संबंधित विषयों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान डॉ. सुभाष शर्मा ने रेलवे मंत्री को मोहाली, रोपड़ और नवांशहर जिलों से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में बताया।

नवांशहर-खन्ना और बलाचौर-रोपड़ के लिए मांगी रेल लाइन, आनंदपुर साहिब से संबंधित रेलवे से जुड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा मोहाली के गांव शामपुर और रायपुर कलां के बीचे के रेलवे अंडरपास पर शेड की आवश्यकता है ताकि वहां बरसात में पानी खड़ा न हो। इसके अलावा मोहाली के गांव सनेटा में लांडरा रोड पर बने ओवरब्रिज को चौड़ा किया जाए। खरड़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत (ऊना से दिल्ली) का स्टॉपेज बनाया जाए। डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि रोपड़ जिले के अंतर्गत आता दिल्ली-ऊना रेलवे लाइन नंगल से दो हिस्सों में बंट गया है। यहां पर अंडरपास बनना चाहिए। इसके अलावा  कीरतपुर साहिब में सचखंड एक्सप्रेस और स्वरामती एक्सप्रेस का स्टॉपेज बनना चाहिए। साथ ही मोरिंडा रेलवे स्टेशन का नाम माता गुजरी जी के नाम पर रखा जाए। मोहाली और रोपड़ जिलों की तरह नवांशहर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि नवांशहर को खन्ना के साथ नई रेल लाइन (40 किलोमीटर) और बलाचौर को रोपड़ से नई रेल लाइन (30 किलोमीटर) बनाकर जोड़ा जाना चाहिए । 

खरड़ में वन्दे भारत, कीरतपुर साहिब में सचखंड और स्वरामती एक्सप्रेस के स्टापेज की रखी मांग 

इन सब विषयों के बारे में बताते हुए डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि वे  आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इन समस्याओं के समाधान से हलके की जनता को काफी लाभ होगा। इसलिए उन्होंने रेल मंत्री से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है । डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि रेल मंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार कर  आनंदपुर साहिब हलके से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X