Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ख्यमंत्री की स्वच्छ वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत सभी शहरों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा: अनुराग वर्मा

Updated on Wednesday, August 21, 2024 19:09 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने और शुद्ध वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता के तहत, आज मुख्य सचिव  अनुराग वर्मा ने राज्य के शहरों और कस्बों में इस संबंध में विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव  वर्मा ने आज स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ समस्त डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास), नगर परिषद और पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शहरों में कचरे के ढेर हटाए जाएं। इसके लिए व्यापक योजना बनाते हुए इसका प्रभावी तरीके से तुरंत प्रबंधन किया जाए। इस विशेष अभियान के तहत, लंबे समय से इकट्ठे कचरे को हटाने के लिए  उपाय किए जाएं।

 मुख्य सचिव ने शहरों को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नरों और स्थानीय निकाय  के अधिकारियों के साथ बैठक की

वर्मा ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर सफाई अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करें। इसके अलावा, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है, वहां डिप्टी कमिश्नरों को जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम चल रहा है, वहां काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास की सफाई हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें अपने शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रयास तेज करने चाहिए। बैठक में पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी और स्थानीय सरकारों की निदेशक दीप्ति उप्पल भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X