Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

70311 डीलरों ने ओ.टी.एस-3 का लाभ उठाया, सरकारी खजाने में आए 164.35 करोड़ रुपये: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Tuesday, August 20, 2024 17:59 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि विरासती टैक्स मामलों को घटाने और सुचारू बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा नवंबर 2023 में शुरू की गई एकमुश्त निपटारा योजना-3 (ओ.टी.एस-3) का कुल 70,311 डीलरों ने लाभ उठाया है।

यहां जारी प्रेस बयान में यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ओ.टी.एस.-3 के परिणामस्वरूप सरकारी खजाने में 164.35 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई ओ.टी.एस-1 और ओ.टी.एस-2 योजनाएं इसके विपरीत 31,768 मामलों  से केवल 13.15 करोड़ रुपये का कुल टैक्स जुटा पाई थी।

1 लाख रुपये तक के बकाए वाले 50,903 डीलरों को मिली कुल 221.75 करोड़ रुपये की छूट

इस संबंध में और जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि ओ.टी.एस-3 के तहत एक लाख रुपये से कम के बकाए वाले 50,903 डीलरों ने टैक्स, ब्याज और जुर्माने से 100% छूट का लाभ उठाया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 221.75 करोड़ रुपये के बकाए माफ किए गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 19,408 डीलरों, जिनके बकाए 1 लाख से 1 करोड़ रुपये तक थे, ने ब्याज और जुर्माने से 100% छूट और टैक्स में 50% छूट का लाभ लिया, जिसके तहत कुल 644.46 करोड़ रुपये की छूट दी गई।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना में मूल्यांकन वर्ष 2016-17 तक 1 करोड़ रुपये तक के बकाया मामलों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि जिन डीलरों ने ओ.टी.एस-3 के तहत आवेदन किया, उन्होंने सी.एस.टी अधिनियम, 1956 के तहत असल कानूनी फॉर्म जमा किए थे और माफी की गणना उसी के अनुसार की गई थी। इसके अलावा, आवेदकों को अतिरिक्त कानूनी घोषणा पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की गई थी, जिससे उन्हें इस योजना का लाभ लेने में आसानी हुई।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X