Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन

Updated on Monday, August 19, 2024 17:37 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित कला भवन में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा पंजाब कला भवन के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी।

प्रदर्शनी में 65 प्रतिभाशाली फोटोग्राफरों द्वारा 150 तस्वीरें प्रस्तुत की गई हैं, जो उनकी रचनात्मक दृष्टि और कौशल को दर्शाती हैं। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रदर्शनी का दौरा किया, फोटोग्राफरों से बातचीत की और उनके काम की सराहना की। उन्होंने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सभी फोटोग्राफरों को शुभकामनाएँ दीं और इस कला में उनके योगदान की प्रशंसा की।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस मौके पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर संजीव शर्मा, टी.ए बेदी, रजनीश कटियाल, अजय वर्मा और जैपाल को फोटोग्राफी में उनके शानदार योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले फोटोग्राफरों की सराहना करते हुए उन्हें भागीदारी प्रमाणपत्र भी सौंपे।

इस मौके पर संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि फोटोग्राफरों में लोगों की भावनाओं और कीमती पलों को कैद कर उन्हें सदियों तक यादों में बदलने की अनूठी क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर हमारे समाज में एक विशेष स्थान रखते हैं, जो हमें हमारे अतीत, भविष्य और प्रकृति से जोड़ने की ताकत रखते हैं।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष नलिन आचार्य, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बाजवा और बलविंदर जम्मू, प्रेस क्लब की फोटो जर्नलिस्ट कमेटी के चेयरमैन उपेंद्र सेनगुप्ता, कमेटी  सदस्य विनय मलिक, अजय जालंधरी, अमरप्रीत सिंह, स्वदेश तलवार, करम सिंह, आर.पी. शर्मा, के अलावा कई नामी पत्रकार भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X