Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

रूस: रेडियो स्टेशन पर महिला पत्रकार के गले में चाकू घोंपा, हालत गंभीर 

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:55 AM IST

मॉस्को,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : रूस में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पत्रकार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर सोमवार को मध्य मॉस्को में स्थित एक रेडियो स्टेशन के कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की आंखों में स्प्रे छिड़ककर घुस गया और पत्रकार को चाकू घोंप दिया। गौरतलब है कि यह रेडियो स्टेशन रूसी सरकार की आलोचना करता रहा है। घायल पत्रकार का नाम तात्याना फेलगेलगौर है। संदिग्ध हमलावर ने मध्य मॉस्को में स्थित रेडियो स्टेशन की इमारत में घुसने के बाद सुरक्षाकर्मी की आंखों में स्प्रे छिड़क दिया और फिर चैनल ‘एको ऑफ मॉस्को’ की 32 साल की प्रस्तोता तात्याना फेलगेलगौर पर हमला किया। प्रधान संपादक एलेक्सेई वेनेदिक्तोव ने कहा, वह इसके बाद चाकू लेकर आया और तान्या को चाकू घोंप दिया। हमलावर पर काबू पा लिया गया और 48 साल के व्यक्ति के खिलाफ हत्या की कोशिश के संदेह में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। मॉस्को पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर कहा कि हमलावर व्यक्तिगत रंजिश से प्रेरित था और किसी दूसरे देश का नागरिक है।  वेनेदिक्तोव ने कहा कि अस्पताल प्रशासन से उनकी बात हुई है और उन्होंने कहा है कि तात्याना के जीवन पर खतरा नहीं है लेकिन उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने अपने ट्विटर फीड पर आरोपी हमलावर की तस्वीर भी पोस्ट की। हमले में 2 और लोग घायल हुए हैं। तात्याना विपक्षी रैलियों में सक्रियता से हिस्सा लेती रही हैं और फेसबुक पेज पर उनके हजारों फॉलोअर हैं।


Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X