Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

जापान चुनाव: शिंजो आबे की अभूतपूर्व जीत, PM मोदी ने दी बधाई

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:54 AM IST

तोक्यो,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सत्तारूढ़ गठबंधन को रविवार को हुए मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत मिली है। गठबंधन ने निचले सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही उनके तीसरी बार लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व संभालने की संभावना प्रबल हो गई है और साथ ही यह भी संभावना साफ दिख रही है कि वह सेना रखने से संबंधित संवैधानिक संशोधन की अपनी महत्वाकांक्षा पूरी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को इस बड़ी जीत पर बधाई दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी-कोमितो ब्लॉक ने 465 में से 312 सीटें जीत ली हैं। इस जीत से आबे को 70 साल पुराने संविधान में संशोधन का आधार भी मिल सकता है। टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके के नेतृत्व में नवगठित किबो नो टो (पार्टी ऑफ होप) को 49 सीटें मिली हैं। एक अन्य नवगठित पार्टी कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (CDP) ऑफ जापान ने 54 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही CDP सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है। चुनाव के बाद आबे ने टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनका सत्तारूढ़ गठबंधन संवैधानिक संशोधन के लिए अकेले जनमत संग्रह का फैसला नहीं कर सकता। उन्हें इसके लिए अन्य पार्टियों का सहयोग चाहिए। आबे ने टोक्यो में पार्टी के मुख्यालय में कहा, ‘किबो नो टो के सदस्य संविधान में संशोधन के बारे में सकारात्मक और निर्णायक रुख बनाए हुए हैं। मैं किबो नो टो सहित अन्य पार्टियों से चर्चा करना चाहूंगा।’ आबे ने कहा कि हम रविवार को हुए चुनाव की जीत को नम्रता से अपनाएंगे। जापान टाइम्स के मुताबिक, यह आबे के लिए उल्लेखनीय पल है क्योंकि जुलाई में सत्ता से उनकी पकड़ ढीली पड़ने लगी थी। उनके मंत्रिमंडल की लोकप्रियता 2012 में उनके शपथ लेने के बाद सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई थी।  सत्तारूढ़ गठबंधन के ये नतीजे आबे को मिला बेहतरीन जनसमर्थन हो सकता है, जिससे अगले साल होने वाले LDP अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार उनकी दावेदारी को मजबूती मिल सकती है। यदि वह LDP के अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो वह 2021 तक इस पद पर रहेंगे। वह देश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को बधाई देते हुए कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X