Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

हिंदी बोलने पर पाकिस्तान में मचा बवाल, सरेआम की गई पूर्व राजदूत की बेइज्जती  

Updated on Tuesday, October 24, 2017 11:53 AM IST

नई दिल्ली,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  क्या किसी पाकिस्तानी का हिंदी बोलना गुनाह है? ये सवाल इसलिए क्योंकि हिंदी बोलने पर पाकिस्तान में बवाल मच गया है। बवाल ऐसा कि पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स पर इसे लेकर जोरदार बहस हो रही है। हिंदी को हिंदू और हिंदुओं की मान्यताओं से जोड़ा जा रहा है और सरेआम एक पूर्व राजदूत की बेइज्जती की गई। ये मामला जुड़ा है अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हुसैन हक्कानी से। भारत-अमेरिका संबंधों पर बात करते हुए हुसैन हक्कानी ने प्रेसिडेंट के लिए राष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर के लिए प्रधानमंत्री शब्द का इस्तेमाल किया। इसी बात पर पाकिस्तानी एंकर आमिर लियाकत नाराज हो गए और उन्होंने यहां तक कह दिया कि हक्कानी पिछले जन्म में हिंदू रहे होंगे।

हुसैन हक्कानी बड़े राजनयिक हैं। साल 2008 से लेकर 2011 तक वो अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने प्रेसिडेंट को राष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर को प्रधानमंत्री क्या कहा पाकिस्तानी एंकर आमिर लियाकत के खून में दौड़ रहा धर्म अचानक से उबलने लगा और उन्होंने अपने टीवी प्रोग्राम में कह दिया कि हुसैन हक्कानी पिछले जन्म के हिन्दू हैं, गलती से मुसलमान के घर पैदा हो गए।

आमिर लियाकत पाकिस्तानी मीडिया के बड़े एंकर माने जाते हैं। अपने प्रोग्राम में बाकायदा वो खुद को पाकिस्तान का नंबर वन एंकर बताते हैं। अपने शो के दौरान वो एक हैशटैग चलाते हैं जिसमें वो खुद को पाकिस्तान का नंबर वन एंकर बताते हैं लेकिन इनकी असलियत पूर्व राजदूत के दो शब्द हिंदी बोलने से तार-तार हो जाती है। बता दें कि हुसैन हक्कानी 2002 से अमेरिका में रह रहे हैं। वो अमेरिका भारत संबंध और अमेरिका पाकिस्तान संबंध पर भी काम करते रहे हैं। जून के महीने में पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में भारत अमेरिका के बेहतर संबंधों पर बयान दिया था। इसी इंटरव्यू में हुसैन हक्कानी ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति ट्रंप और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मोदी कहकर संबोधित किया था।

हिंदी के शब्दों के इस्तेमाल से पाकिस्तान एंकर आमिर लियाकत इस कदर नाखुश नजर आए कि उन्होंने उन्हें पिछले जन्म का हिन्दू करार दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देखकर मुझे हिन्दुओं का जो भरोसा है ना पिछले जन्म वाला, कभी कभी सोचता हूं मैं..होता होगा पिछला जन्म। ये आदमी पिछले जन्म में किसी लक्ष्मी के घर पैदा हुआ था, इस दफा पैदा तो हो गया किसी मुसलमान के घर लेकिन अंदाज सारा मतलब ये है कि लक्ष्मी और राजेश के घर पैदा होने वाले बच्चे जिसको आप कह सकते हैं...।

आमिर लियाकत का ये बयान पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाता है जहां भाषा को भी धर्म की लकीर पर बांट दिया जाता है, जहां हिंदी बोलने से उनका देश, उनका धर्म खतरे में पड़ जाता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X