Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

'बिल लाओ इनाम पाओ' योजना, 2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Saturday, August 17, 2024 16:30 PM IST

चंडीगढ़ | आम जनता के बीच लोकप्रिय हो चुकी ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना की शानदार सफलता की घोषणा करते हुए, पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि मेरा बिल एप पर अपलोड किए गए कुल 97,443 बिलों के परिणामस्वरूप 2601 विजेताओं ने 1,51,62,335 रुपए के इनाम जीते हैं।

यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना से कर अनुपालन में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिल जारी करने में अनियमितताओं के दोषी पाए जाने वालों पर 7,92,72,741 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 6,16,98,869 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।

बिल जारी करने में अनियमितताओं के दोषी पाए जाने वालों पर 8 करोड़ रुपए का जुर्माना

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि कुल 2601 विजेताओं में से 1892 विजेताओं को 1,10,22,885 रुपए के इनाम पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेष 709 विजेताओं को 41,39,450 रुपए के इनाम देने की प्रक्रिया चल रही है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि बिल लाओ इनाम पाओ योजना का उद्देश्य कर जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को उनकी खरीदारी के लिए बिल की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कर प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के प्रयासों का प्रमाण है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को मिली प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक है और पंजाब सरकार ऐसी पहलों को जारी रखेगी जो लोगों को लाभ पहुंचाने और कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक होंगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X