Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा 77 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में एक प्रमुख तस्कर गिरफ्तार

Updated on Saturday, August 17, 2024 15:18 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान फरीदकोट पुलिस ने गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया, जो 77 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित मुख्य आरोपी है। इस गिरफ्तारी से सीमा पार से हो रही नारको स्मगलिंग को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी।

यह कार्रवाई राज्य विशेष ऑपरेशन सेल द्वारा 77.8 किलो हेरोइन (41.8 किलो + 36 किलो) और तीन पिस्तौलें बरामद करने के साथ-साथ चार नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के एक साल बाद अमल में लाई गई है। यह खेप दरियाई मार्ग से आई थी। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे और गिरफ्तार आरोपी दोनों मामलों में पंजाब पुलिस के लिए वांछित था।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने 36 किलो नशीले पदार्थ की डिलीवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ उसके संबंध थे। उन्होंने आगे कहा कि गुलाब सिंह की गिरफ्तारी समूचे तस्करी नेटवर्क को तोड़ने और भविष्य में तस्करी गतिविधियों को रोकने में सहायक होगी।

डीजीपी ने कहा कि गुलाब सिंह की गिरफ्तारी बारीकी से की गई जांच और पिछले संबंधों की निरंतर निगरानी के परिणामस्वरूप अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी वित्तीय लेन-देन का पता लगाने और गैर-कानूनी नशीले पदार्थों के माध्यम से प्राप्त संपत्ति को जब्त करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय जांच जारी है।

गुलाब सिंह की गिरफ्तारी समूचे तस्करी नेटवर्क को तोड़ने और भविष्य में तस्करी गतिविधियों को रोकने में सहायक होगी: डीजीपी गौरव यादव

इस ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तकनीकी और मानवीय सूझ बुझ के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान सीआईए फरीदकोट, स्पेशल ब्रांच, एसएचओ सादिक और तकनीकी सेल की पुलिस टीमों ने एएसपी इन्वेस्टिगेशन जसमीत सिंह की निगरानी में साझा ऑपरेशन के दौरान गांव रुपियांवाली के बस स्टैंड से आरोपी गुलाब सिंह को पकड़ा, जो एक साल से फरार था।

उन्होंने बताया कि बड़ी बरामदगियों के पूर्व संबंधों का पता लगाने की रणनीति के हिस्से के रूप में पुलिस टीम इस मामले की बारीकी से जांच कर रही थी और पिछले 10 दिनों से आरोपी गुलाब सिंह की तलाश कर रही थी।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद करने के लिए गोताखोरों का प्रबंधन किया और विभिन्न ऐप्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी गुलाब सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और फरीदकोट तथा राज्य के अन्य जिलों में कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X