Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

गाजा में तनाव कम करने के लिए रुकी युद्धविराम वार्ता, इजरायली सेना ने फिर क्षेत्र खाली करने का दिया आदेश

Updated on Saturday, August 17, 2024 10:40 AM IST

दोहा। पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए दोहा में गुरुवार को शुरू हुई गाजा युद्धविराम वार्ता रुक गई। अब यह अगले हफ्ते फिर प्रारंभ होगी। अमेरिका ने कहा कि गुरुवार की वार्ता रचनात्मक रही। वार्ता के बीच इजरायली सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी और सेंट्रल गाजा में ताजा आदेश जारी कर लोगों से क्षेत्र खाली करने को कहा है।

आज इजरायल पहुंचेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को इजरायल पहुंचेंगे, वह सोमवार को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। गाजा वार्ता के परिणाम पर पश्चिम एशिया के शुभचिंतकों के साथ बंधकों के परिवार के लोग भी आस लगाए हुए हैं।

वार्ता के बीच इजरायली हमले जारी

मध्यस्थों ने कहा कि वह वार्ता की प्रगति को लेकर हमास को लगातार जानकारी दे रहे हैं, क्योंकि वह इसमें प्रत्यक्ष भाग नहीं ले रहा है। गाजा समझौता वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के प्रवक्ता जान किर्बी ने कहा कि यह एक अहम वार्ता है, इस प्रक्रिया को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। दूसरी ओर, वार्ता के बीच इजरायली आक्रमकता कम नहीं हुई है।

आज इजरायल पहुंचेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

इजरायली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा के शहर रफाह और खान यूनिस में हमला जारी रखा। हमास ने आरोप लगाया है कि इजरायल लगातार वार्ता को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। इजरायली सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी गाजा और सेंट्रल गाजा के उन क्षेत्रों को खाली करने को कहा है जो अब तक मानवाधिकार सुरक्षित जोन घोषित थे।

नागरिकों के बीच ठिकाना बना रहे हमास लड़ाके

इजरायल ने कहा है कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल हमास लड़ाके मोर्टार और राकेट रखने के लिए कर रहे हैं। यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गई कि जब दोहा में दूसरे दिन की वार्ता शुरू होने वाली थी। गाजा की करीब 23 लाख की आबादी में से अधिकांश लोग कई बार विस्थापित हो चुके हैं। इजरायल आरोप लगा रहा है कि हमास लड़ाके अब नागरिकों के बीच ठिकाना बना रहे हैं इसलिए क्षेत्र को खाली करने के आदेश दिए जा रहे हैं।

वेस्ट बैंक में फलस्तीनी बस्ती पर हमला, एक की मौत

गाजा ही नहीं इजरायल के कब्जे वाला वेस्ट बैंक भी जंग की तपिश झेल रहा है। वेस्ट बैंक में काल्किल्या शहर के पास दर्जनों इजरायली निवासियों ने एक फलस्तीनी गांव पर हमला कर एक कार में आग लगा दी। इससे एक फलस्तीनी की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमले में एक की हालत गंभीर है। इसके फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। अमरिका ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X