Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 4 पिस्तौल सहित 1 गिरफ्तार

Updated on Friday, August 16, 2024 18:09 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी को बड़ा झटका देते हुए राज्य विशेष ऑपरेशन सेल एसएएस नगर ने अंतरराज्यीय संगठित हथियार तस्करी रैकेट चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चार .32 बोर के पिस्तौल बरामद किए है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस  गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ राहुल निवासी ग्यासपुरा, लुधियाना के तौर पर की गई है। आरोपी आपराधिक रिकॉर्ड वाला है और उसके खिलाफ चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एसएसओसी अमृतसर को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से पंजाब में गैर-कानूनी हथियारों और गोलियों की सप्लाई करने वाला आरोपी विनोद अपराधियों को हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए लुधियाना से खरड़ जा रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएसओसी की पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी विनोद कुमार को खरड़ के टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया और उससे.32 बोर के दो पिस्तौल बरामद किए। आगे की जांच के दौरान आरोपी के बताए गए स्थान से .32 बोर के दो और पिस्तौल बरामद किए गए।

डीजीपी ने बताया कि यह आरोपी पंजाब में गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई करने के अलावा विभिन्न गैंगों को लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और पिछले-आगे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

गिरफ्तार व्यक्ति मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता था: डीजीपी गौरव यादव

डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जे. एलेंचेजियन ने विवरण साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लुधियाना जेल में सजा के दौरान जेल में बंद और बाहर बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में आया था और अब वह उन गैंगस्टरों के लिए मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लाकर राज्य में सक्रिय विभिन्न गैंगों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि पिछले एक महीने में उसने गैर-कानूनी हथियारों की दो बड़ी खेप लाकर मोहाली क्षेत्र में सप्लाई की थी।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 15 तिथि 13.08.2024 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत थाना एसएसओसी, एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X