Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया ‘एट होम’समारोह का आयोजन

Updated on Friday, August 16, 2024 14:42 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में वार्षिक एट होम समारोह का आयोजन किया।

समारोह की शुरुआत राज्यपाल के शाम 5 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ हुई। राज्यपाल का पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाकर औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़े ही आकर्षक रूप से सजाये गये पंजाब राजभवन में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों व वर्गों से आमंत्रित प्रतिष्ठित लोग एकत्र हुए। राज्यपाल ने उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया और उनके साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

एन.जेड.सी.सी. ने प्रस्तुत की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति

पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में आयोजित एट होम समारोह में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) के कलाकारों द्वारा एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों को बढ़ावा देने की इस पहल को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम की एक और विशेषता थी।

एट होम समारोह में हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, अमृतसर से सांसद  गुरजीत सिंह औजला, पंजाब के केबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, भारत सरकार के ऐडिशनल सॉलिसिटर जनरल  सत्य पाल जैन, पंजाब के मुख्य सचिव  अनुराग वर्मा, हरियाणा के मुख्य सचिव  टीवीएसएन प्रसाद, पंजाब के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव  वी.के. सिंह, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव  के. शिव प्रसाद, प्रशासक यूटी के सलाहकार  राजीव वर्मा, पंजाब के डीजीपी  गौरव यादव, यूटी चंडीगढ़ के डीजीपी  सुरेन्द्र यादव, डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर, पूर्व सांसद मती किरण खेर तथा सशस्त्र बलों के अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, डॉक्टर, पत्रकार, उद्योगपति, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक व पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X