Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पी.एस.पी.सी.एल. की ओर से पावर ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण उपलब्धि: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Updated on Wednesday, August 14, 2024 19:16 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज यहां पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क में जनवरी 2024 से अब तक बड़े अपग्रेडेशन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की, जिसकी संयुक्त अनुमानित लागत 151 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भरोसेमंद और निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

 151 करोड़ रुपए के बड़े अपग्रेडेशन कार्य किए पूरे

यहां जारी प्रेस बयान में यह जानकारी देते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने तीन नए 66 केवी ग्रिड सबस्टेशन चालू किए हैं, जिससे पावर ग्रिड में 80 एम.वी.ए. की क्षमता बढ़ी है। इसके अलावा, 32 पावर ट्रांसफार्मरों के अपग्रेड के परिणामस्वरूप क्षमता में 277 एम.वी.ए. की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पांच नए पावर ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं, जिनसे 77.5 एम.वी.ए. की अतिरिक्त क्षमता का योगदान हुआ है।

बिजली मंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट राज्य की बढ़ती बिजली मांगों को पूरा करने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. की सक्रियता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा मौजूदा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए अपनाई गई रणनीतिक पहुंच बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और पंजाब के लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल का उद्देश्य बुनियादी ढांचे के विकास और तकनीकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित करते हुए टिकाऊ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करके राज्य की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और कुशल बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसकी ये उपलब्धियां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकारों द्वारा राज्य के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने और लोगों को बेहतर बिजली सुविधा देने के लिए बिजली ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने और इसके विस्तार के प्रयासों को दर्शाती हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X