Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हरियाणा के चुनावों में वोट हासिल करने के लिए भगवंत मान की डेरा सिरसा से मिलीभगत: शिरोमणी अकाली दल

Updated on Wednesday, August 14, 2024 18:15 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल ने आज आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी हरियाणा में वोट हासिल करने के लिए डेरा सिरसा प्रमुख से सांठगांठ की है, और यही मुख्य कारण है कि मुख्यमंत्री डेरा सिरसा प्रमुख जिसकी फाइल पिछले तीन सालों से उनके टेबल पर रखी है, उसके खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला शुरू करने की मंजूरी देने में नाकाम रहे हैं।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के मुददों को छिपा रहे हैं, जिनमें कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना, राज्य में विकास कार्य करने में विफलता, राज्य में लड़कियों के लिए असुरक्षित माहौल, राज्य में गैंगस्टर संस्कृति और राज्य में बड़े पैमाने पर ड्रग्ज का प्रसार शामिल है, इसके बजाय वे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नौटंकी और अन्य प्रचार करने में व्यस्त हैं।

कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई: सरदार अर्शदीप सिंह कलेर

सरदार कलेर ने कहा कि पंजाबी यह देखकर हैरान हैं कि डेरा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कलेर को केवल एक मामले में अपराधी घोषित किए जाने के छह साल बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो मामलों में वह घोषित अपराधी है। उन्होने कहा कि प्रदीप कलेर को गिरफ्तारी के एक भीतर के अंदर जमानत मिल गई, लेकिन फरीदकोट जिले के पुलिस स्टेशन बाजाखाना में एफआईआर नंबर 117 दिनांक 25.09.2015 और एफआईआर नंबर 128 दिनांक 12.10.2015 में उसे अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है। उन्होने कहा कि भगवंत मान जो गृहमंत्री भी हैं, प्रदीप कलेर के खिलाफ अन्य दो मामलों में कोई कार्रवाई न करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

अकाली नेता ने कहा कि इसके अलावा यह भी सच है कि प्रदीप कलेर ने मैजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज करवाया है और डेरा सिरसा की कार्यकर्ता हनीप्रीत पर आरोप लगाया है , लेकिन फिर भी पंजाब पुलिस की तरफ से किसी भी केस में उसका नाम दर्ज नही किया गया है। भगवंत मा नही बता सकते हैं कि उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की जा रही है। उन्होने कहा कि यह भी निंदनीय है कि पहले बेअदबी के मामलों को पंजाब से बाहर ट्रांसफर किया गया और बाद में भगवंत मान सरकार की विफलता के कारण उनकी सुनवाई पर रोक लगा दी गई।

कहा कि मुख्यमंत्री पिछले तीन साल से डेरा प्रमुख के खिलाफ धारा 295ए के तहत मामला शुरू करने की मंजूरी नही दे रहे

 

 

अकाली दल के लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट कलेर ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा डेरा सिरसा प्रमुख को बार-बार दी जा रही जमानत/फरलो पर वह चुप्पी क्यों साधे हैं और उन्होने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध क्यों नही किया?

अकाली दल के प्रवक्ता ने  एनएचएआई द्वारा 3263 करोड़ रूपये की लागत वाली 3 परियोजनाओं को रदद करने और 14288 करोड़ रूपये वाली लागत वाली 8 अन्य परियोजनाओं को रदद करने का नोटिस भेजने के मामलों पर बात करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण के मुददों का समाधान करने तथा किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने में भगवंत मान की विफलता के कारण ये प्रोजेक्ट शुरू नही हो पाए हैं।

सरदार कलेर ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में एक भी प्रोजेक्ट शुरू करने में नाकाम रही है और अब भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार  ने इस मोर्चें पर राज्य को विफल कर दिया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X