Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गर्वनर द्वारा समानांतर मीटिंग आयोजित करना संघवाद की भावना के खिलाफ:शिरोमणि अकाली दल

Updated on Wednesday, August 14, 2024 15:31 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की प्रशासनिक सचिवों के साथ मीटिंग संविधान में निहित संघवाद की भावना के खिलाफ है तथा यह केंद्र सरकार द्वारा राज्य के आंतरिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप है।

पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी है कि उनको राज्य के मामलों में केंद्र के हस्तक्षेप से बचने के लिए अपने घर को व्यवस्थित करना चाहिए। यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए डा दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राज्यपालों द्वारा राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधी मीटिंग करने के नए चलन से केंद्र की कमान दोगुनी बढ़ जाएगी और यह राज्य के हितों के लिए बेहद हानिकारक होगा। उन्होने कहा, ऐसी मीटिंगों से केंद्र-राज्य संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा।

कहा कि ऐसी मीटिंगों से केंद्र-राज्य संबंध प्रभावित होगा: डॉ.दलजीत सिंह चीमा

 

 

डॉ. चीमा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अकाली दल हमेशा से राज्यों को अधिक अधिकार देने के समर्थन में खड़ा रहा है। उन्होने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि हाल के सालों में राज्य सरकारों को केंद्र द्वारा अधीन किया जा रहा है, ओर उन्हे अपनी राज्य-विशिष्ट योजनाओं को बनाने और उन्हे लागू करने की अनुमति नही दी जा रही है। उन्होने कहा, इसके परिणामस्वरूप हाल के सालों में राज्यों और केंद्र के बीच टकराव पैदा हुआ है और पंजाबियों के लिए भी दुख बी बात है कि पंजाब को ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) की बकाया राशि से वंचित किया गया और राज्य के बार्डर क्षेत्रों पर केंद्रीय नियंत्रण का अनुचित विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को राज्यों के मामलों में केंद्र के हस्तक्षेप से बचने के लिए राज्य को व्यवस्थित करना चाहिए

डॉ. चीमा ने कहा कि राज्य में दो समानांतर सरकारें नही चल सकती, एक पंजाब के लोगों द्वारा चुनी गई और दूसरी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त की गई। उन्होने कहा कि राज्यों को अपने मामले खुद चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होने कहा कि पंजाब जैसे बाॅर्डर राज्य में यह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा, राज्य चलाने की पूरी जिम्मेदारी चुनी हुई सरकार के पास होनी चाहिए।

अकाली नेता ने भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से भी अनुरोध किया है कि उसे अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करे और केंद्र को अपनी अयोग्यता के कारण राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने का अवसर नही देना चाहिए। डॉ. चीमा ने कहा कि  राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने और एक्सप्रेस हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण करने में आप सरकार की नाकामी जैसे मुददों को  यदि राज्य सरकार द्वारा समाधान नही किया जाता है तो केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी को राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के और अवसर मिलेंगें। उन्होने कहा, मुख्यमंत्री को अपनी विफलताओं को समझते हुए तत्काल सुधारना चाहिए ताकि केंद्र का राज्य के मामलों में बढ़ता हस्तक्षेप समाप्त किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X