Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने वीएचपी नेता विकास बग्गा के हत्या मामले में वांछित संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Updated on Monday, August 12, 2024 17:23 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) लुधियाना और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नंगल के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता की हत्या मामले में वांछित संदिग्ध व्यक्ति मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने दी। बताया गया है कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है।

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

जानकारी के अनुसार, इस साल 13 अप्रैल की शाम को नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के अध्यक्ष विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की दुकान पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इन हमलावरों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने मफलर से मुंह ढका हुआ था, वे दोनों काले रंग की स्कूटी पर आए थे।

यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल दोनों शूटरों, मंदीप कुमार उर्फ मंगी और सुरिंदर कुमार उर्फ रिक्का को .32 बोर के दो पिस्तौल और अपराध में प्रयुक्त स्कूटी समेत गिरफ्तार करने के चार महीने बाद प्राप्त हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि वित्तीय लेन-देन की जांच और खुफिया जानकारी समेत उत्कृष्ट टीम वर्क और वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच के बाद, सीआई लुधियाना ने लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के साथ जानकारी साझा की और पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर में संयुक्त रूप से अभियान चलाया, जिससे आरोपी मुकुल मिश्रा, निवासी जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश (यूपी) को गिरफ्तार किया गया।

वित्तीय लेन-देन की जांच और खुफिया जानकारी समेत उत्कृष्ट टीम वर्क और वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच के चलते गिरफ्तारी में मिली सफलता: डीजीपी गौरव यादव

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मुकुल मिश्रा ने अपने बैंक खाते के माध्यम से विकास बग्गा की हत्या में उपयोग किए गए हथियारों की खरीद की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने हथियार खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति समेत दो संदिग्ध व्यक्तियों की भी पहचान की है।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मुकुल मिश्रा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379-बी और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत वर्ष 2024 में थाना डिवीजन 2 लुधियाना में दर्ज एफआईआर 55 के तहत दर्ज मामले में भी वांछित था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और पुलिस टीमें भगोड़ों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X