Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अवैध संबंधो में बाधा बन रही 10 माह की बच्ची को मां ने उतारा मौत के घाट

Updated on Monday, October 23, 2017 09:26 AM IST

सरदूलगढ़,22 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । अवैध संबंधों में बाधा बन रही 10 माह की बच्ची की उसकी मां ने ही शनिवार को हत्या कर दी। मां ने बच्ची के मुंह को कंबल से दबाकर उसकी सांस रोक दी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। सरदूलगढ़ के वार्ड नंबर सात निवासी बच्ची के दादा अमरनाथ उर्फ बिल्लू ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कार ड्राइवर है। बहू आंचल उर्फ निशु निवासी औढ़ा (हरियाणा) के बिजली मैकेनिक सोनू कुमार निवासी वार्ड नंबर एक सरदूलगढ़ से छह महीने से अवैध संबंध थे। बहू को अपने प्रेम संबंधों के बीच 10 माह की बेटी दीपिका बाधा बनती नजर आ रही थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे आंचल ने बच्ची के मुंह पर कंबल रखकर उसकी सांस रोककर हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने यह नाटक किया कि किसी दवा की ओवरडोज के कारण बच्ची की मौत हो गई। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि महिला ने प्रेम संबंधों के कारण खुद अपनी बच्ची की हत्या कर दी। गिरफ्तारी से पहले ही महिला व उसका प्रेमी फरार हो गए।

अमरनाथ ने बताया कि बहू के बिजली मैकेनिक के साथ संबंधों की शिकायत उन्होंने उसके मायका परिवार से की थी। उन्होंने एक बार युवक को पकड़ भी लिया था। मायका परिवार से समझौता होने के बाद वह करीब 15 दिन पहले की वापस सरदूलगढ़ आई थी।
 

थाना सरदूलगढ़ के प्रभारी गुरदीप सिंह का कहना है कि आरोपी महिला ने ओवरडोज से बच्ची की मौत की झूठी कहानी बताई थी। अवैध संबंधों के कारण बच्ची की हत्या की गई थी। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X