Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तलवाड़ा के हर्षित का भारतीय नौसेना अकादमी में चयन

Updated on Saturday, August 10, 2024 19:35 PM IST

चंडीगढ़ | महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.एफ.पी.आई.), मोहाली के एक और कैडेट, हर्षित चौधरी निवासी तलवाड़ा, जिला होशियारपुर का भारतीय नौसेना अकादमी (आई.एन.ए.), एझिमाला, केरल में चयन हुआ है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इस कैडेट को बधाई देते हुए उसे प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की समृद्ध विरासत को दर्शाने के साथ-साथ इसके कैडेटों के समर्पण और योग्यता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि संस्थान के कुल 238 कैडेटों ने विभिन्न रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश प्राप्त किया है, जिनमें से 160 कैडेट भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कुशल और योग्य सैन्य लीडर तैयार करने के प्रति इस संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट को बधाई और प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं
अमन अरोड़ा ने बताया कि 15 कैडेटों ने सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) का इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास कर लिया है और अब वे भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) में प्रशिक्षण शुरू करने के लिए अपने जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इस संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने कहा कि इस महीने में तकनीकी प्रवेश योजना और अन्य प्रविष्टियों के लिए 11 और कैडेट एस.एस.बी. इंटरव्यू देंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्थान अपने कैडेटों को सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के अवसरों के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध है।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X