Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैश कलेक्ट करने वाले से लूटे 4.70 लाख का कोई सुराग नहीं

Updated on Monday, October 23, 2017 09:25 AM IST

पटियाला,22 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )अर्बन एस्टेट स्थित पुडा ऑफिस में लगी सेवक मशीन से कैश लेकर जा रहे मुलाजिम इंद्रप्रीत ¨सह से लूटे चार लाख 70 हजार रुपये का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटनास्थल से लेकर साधू बेला रोड तक पुलिस ने चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कोई सीसीटीवी न होने पर आरोपियों की तस्वीर नहीं मिल पाई। उधर, लूट के शिकार इंद्रप्रीत ¨सह ने कहा कि लुटेरों का मुंह ढका हुआ होने के कारण वह इन लोगों का स्कैच नहीं बनवा सकता है। बेबस हुई पुलिस के पास लुटेरों को पकड़ने का कोई सबूत या सुराग नहीं है। अब पुलिस इस केस को नए सिरे से दोबारा से पड़ताल करने की तैयारी में है। उधर, बिजली निगम अधिकारियों ने अब कैश इकट्ठा करने के लिए दो मुलाजिमों की ड्यूटी लगा दी है, लेकिन इन लोगों के पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं होता।

घटना के अनुसार 19 सितंबर को पुडा ऑफिस में लगे सेवक मशीन से कैश लेकर इंद्रप्रीत ¨सह बहादुरगढ़ ऑफिस के लिए निकला। वह अपनी निजी कार से तुंगनाथ मंदिर के पास पहुंचा। ढाई बजे के करीब बाइक सवारों ने गाड़ी पंक्चर होने का इशारा किया, जिसे देख उसने कार रोकी। कार रुकते ही बाइक के पीछे सवार एक सरदार युवक ने जबरन कार में बैठकर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल दिखाकर उसे धमकी देकर साधू बेला रोड पर ले जाकर गाड़ी सैफदीपुर रोड पर ले जाने के बाद डेश बोर्ड पर रखे पैसे लूट लिए। घटना के समय गाड़ी में 11 लाख रुपये के करीब कैश था, बाकी पैसा डिग्गी में होने की वजह से बच गया।

केस की दोबारा से पड़ताल होगी: ढिल्लों

थाना अर्बन एस्टेट के इंचार्ज हर¨जदर ¨सह ढिल्लों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा और आरोपियों की स्कैच नहीं मिलने के कारण केस हल नहीं हो पा रहा। अब केस की दोबारा से पड़ताल होगी, जिसमें हर पहलु पर पूछताछ की जाएगी।

मुलाजिम बढ़ा दिए हैं: एसडीओ

बहादुरगढ़ ग्रिड के एसडीओ जीवन कुमार ¨जदल ने कहा कि घटना के बाद कैश इकट्ठा करने के लिए दो मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। अपने लेवल पर सुरक्षा इंतजाम कर रहे हैं। बाकी रही लूट के केस की तो इसके बारे में महकमे की जांच में कुछ नहीं मिला है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X