Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए राज्यव्यापी मुहिम चलाई

SANJEEV SHARMA | Updated on Thursday, August 08, 2024 19:25 PM IST

चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी वित्तीय संस्थाओं- जिनमें बैंकों, नॉन-बैंक वित्तीय कंपनियों, गोल्ड लोन और मनी एक्सचेंजर्स शामिल हैं, की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर चलाया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध 500 से अधिक पुलिस पार्टियों ने राज्यभर में 3826 बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों में की चेकिंग: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला
इस संबंध में विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि सीपी/एसएसपी को इस ऑपरेशन की व्यक्तिगत निगरानी करने और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए गजटेड रैंक के अधिकारियों की निगरानी में आवश्यक पुलिस टीमों की तैनाती के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टियों को सुरक्षा गार्डों की तैनाती को सुनिश्चित करने के साथ-साथ संवेदनशील संस्थानों में अलार्म और सीसीटीवी कैमरे लगाने/कार्यशील बनाने के निर्देश भी दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया, जिसमें 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती वाली 500 से अधिक पुलिस पार्टियों ने एस.पी./डी.एस.पी. की निगरानी में 3826 वित्तीय संस्थानों की चेकिंग की, जिनमें 2516 बैंक, 389 एन.बी.एफ.सी., 360 गोल्ड लोन और 561 मनी एक्सचेंजर्स शामिल हैं। विशेष डीजीपी ने बताया कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य वित्तीय संस्थानों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करना था, जो सामान्यतः समाज विरोधी तत्वों के निशाने पर होते हैं, और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना था। उन्होंने बताया कि पुलिस की सभी टीमों को कहा गया था कि वे इस ऑपरेशन के दौरान आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और लोगों की न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को अपराधमुक्त राज्य बनाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X