Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब:आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय

Updated on Wednesday, July 24, 2024 18:38 PM IST

चंडीगढ़| मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य के किसानों तक आधुनिक खेती मशीनरी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकनाइजेशन (एस.एम.ए.एम.) योजना के तहत खेती मशीनरी पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसानों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

(SUBHEAD)
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com पर 13 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि न्यूमेटिक प्लांटर, पोटैटो प्लांटर (स्वचालित/अर्ध-स्वचालित), पोटैटो डिगर, पैडी ट्रांसप्लांटर, डी.एस.आर. सीड ड्रिल, ट्रैक्टर ऑपरेटेड बूम स्प्रेयर, पी.टी.ओ. ऑपरेटेड बंड फार्मर, ऑयल मिल, मिनी प्रोसेसिंग प्लांट, नर्सरी सीडर और फॉरेज हार्वेस्टर आदि मशीनों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है।

इस योजना के अन्य विवरण साझा करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि उपरोक्त मशीनों की खरीद पर व्यक्तिगत किसान, किसान समूह, सहकारी सभाएं, पंचायतें और एफ.पी.ओज 40 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्तिगत किसान, महिला किसान, छोटे और सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इन मशीनों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और इससे कृषि क्षेत्र में पानी बचाने की तकनीकें, फसली विविधता और एम.एस.एम.ईज को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल या अपने-अपने जिलों के कृषि कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में कृषि विविधता और मशीनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और कृषि विभाग किसानों की आय में वृद्धि के लिए रियायती दरों पर अत्याधुनिक मशीनरी प्रदान करने की रणनीति पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X