चंडीगढ,06 अक्तूबर (न्यूज अपडेट इंडिया ): पंजाब में ईंट भट्टे अब साल में 150 दिन ही चलेगंे । यह फैसला आज पंजाब ईंट भट्टा संघ (पंजाब ब्रिक्स क्लिन ओनर्स ऐसोसियेशन) की नव गठित कार्याकािरणी और सदस्यों की चंडीगढ में चैयरमेन कुलदीप कुमार खंडुजा की अगुवाई में हुई वार्षिक बैठक मंे लिया गया ।(SUBHEAD) नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप सिंह मक्कड ने बताया कि प्रदेश में भट्टों का संचालन एक फरवरी से 30 जून तक किया जायेगा जिसकी विधिवत सूचना एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अगामी 25 तारिख को पंजाब के मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों दे दी जोयगी । आज वार्षिक बैठक के दौरान में किये गये चुनाव में एचएस सैंखों को उपाध्यक्ष, सुरेन्दर सिंगला को महासचिव, इंदरजीत वर्मा को सचिव जबकि सीए रविन्दर गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । यह कार्यकारिणी अगले दो वर्षो तक अपनी सेवायें देगी । संघ में 22 जिलों के करीब 3100 ईंट भटटा मालिक सदस्य हैं ।