Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट:हरदीप कौर

Updated on Saturday, July 20, 2024 17:46 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब सहित समूचे देश में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाली दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट ने अब देशभर की अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लडऩे का ऐलान किया है। जिसके चलते ट्रस्ट के साथ अब हाईकोर्ट तथा जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकीलों का पैनल आ गया है। जो महिलाओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को अदालतों में लडक़र महिलाओं व समाज के दबे-कुचले वर्ग को इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व जिला जज एवं हाईकोर्ट की वकील बिसमन मान, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील रिंपलजीत कौर, चंडीगढ़ कोर्ट की वरिष्ठ वकील नीकिता शर्मा तथा मोहाली की वकील रूपिंदर पाल कौर को ट्रस्ट की लीगल कमेटी में बतौर सदस्य नियुक्त किया।
इस अवसर पर बोलते हुए हरदीप कौर ने कहा कि पंजाब में किए सर्वे के दौरान यह बात सामने आई है कि बहुत सी महिलाएं सही गाइडेंस के अभाव में अपने केस हारज जाती हैं या अदालती चक्करों से दूर भाग जाती हैं। ऐसी महिलाओं की मदद के लिए दिशा के वकीलों का पैनल उन्हें मुफ्त परामर्श देगा।
हरदीप कौर ने कहा कि महिला वकीलों की मदद से समय-समय गांवों में कानूनी जागरूकता कैंप लगाकर महिलाओं को उनके सामाजिक व कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला जज एवं हाईकोर्ट की वकील बिसमन मान ने कहा कि आज भी महिलाएं किसी भी केस के बारे में डिसकस करते हुए पुरूष वकीलों से झिजकती हैं। उनका प्रयास होगा कि महिलाओं को सुलभ इंसाफ दिलाने में वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करें।
(SUBHEAD)
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील रिंपलजीत कौर ने कहा कि बहुत सी महिलाएं हाईकोर्ट के नाम से ही घबराकर अपनी लड़ाई को लड़े बगैर ही हार मान लेती हैं। यही नहीं आम जनता को भी आज अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह अपने हितों की रक्षा नहीं कर पाते हैं।
चंडीगढ़ कोर्ट की वरिष्ठ वकील नीकिता शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ भले ही देश के जागरूक शहरों में से एक है लेकिन यहां पर भी कानूनी जागरूकता का अभाव है। मोहाली की वकील रूपिंदर पाल कौर ने कहा कि वह ग्रामीण अंचल से आती हैं। गांवों में पढ़ी-लिखी महिलाएं होने के बावजूद उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
इस अवसर पर दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉक्टर रिमी सिंगला , जनरल सेक्रेटरी मनदीप कौर, रणबीर कौर, प्रसिद्ध गायिका आर दीप रमन, मैडम समाज सेवी सतिंदर कौर, गुनीत कौर , मैडम डिंपल , उमर रावत, मनप्रीत कौर, सिमरन कौर और पिंकी समेत कई गणमान्य मौजूद थे|

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X