Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के विकास के लिए केंद्र-राज्य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध महत्वपूर्ण: सांसद विक्रम साहनी

Updated on Saturday, July 20, 2024 09:59 AM IST


चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब के लोगों को समर्पित दो वर्षों की सेवा का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने पंजाब की प्रगति को बढ़ावा देने में सहकारी संघीय ढांचे और केंद्र-राज्य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
डॉ. साहनी ने कहा कि पंजाब के सामने आने वाली विभिन्न समस्याएं जैसे बढ़ते कर्ज, बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक परियोजनाएं, फसल विविधीकरण आदि केवल केंद्र के सहयोग से ही हल हो सकती हैं। उन्होंने दोहराया कि केंद्र को पंजाब के लिए भी एक विशेष पैकेज पर विचार करना चाहिए, जैसा कि वे बिहार, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों के लिए विचार कर रहे हैं, क्योंकि पंजाब भी आतंकवाद के मुश्किल दौर से गुजरा है और उसे वित्तीय पुनर्गठन की आवश्यकता है।
डॉ. साहनी ने अपने पहले दो वर्षों के दौरान हासिल की गई कई उपलब्धियों को रेखांकित किया। उनकी व्यापक रिपोर्ट में उनकी संसदीय उपलब्धियों और संसद के भीतर सक्रियता से उठाए गए मुद्दों को शामिल किया गया है, जिसमें विदेश में फंसे हुए पंजाबियों की वापसी, व्यापक विकास, शिक्षा और कौशल विकास में प्रगति निवेश आकर्षित करने और पंजाबी संस्कृति को संरक्षित करने की पहल जैसे प्रयास शामिल हैं।
डॉ. साहनी ने कहा कि इन दो वर्षों के दौरान उन्होंने पंजाब को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित किया, जिसमें कृषि, महंगाई और बेरोजगारी से लेकर सांस्कृतिक संरक्षण तक शामिल हैं। उनकी कोशिशों के कारण कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए, जिनमें सराय पर जीएसटी को रद्द करना, पंजाब विश्वविद्यालय के केंद्रीकरण को रोकना, मोहाली में सेमी-कंडक्टर लैब के उन्नयन के लिए ₹10,000 करोड़ का अनुदान प्राप्त करना और राष्ट्रीय खेलों में सिख मार्शल आर्ट गतका का भाग लेना शामिल है। इसके अलावा, उनके प्रयासों से नई दिल्ली को अमृतसर से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई, साथ ही दिल्ली से लुधियाना और भटिंडा के लिए उड़ान मार्ग भी शुरू हुए। उन्होंने विदेश में फंसे 100 से अधिक पंजाबियों की सफल वापसी की देखरेख भी की है।
डॉ. साहनी ने बताया कि आईटीआई लुधियाना को उन्होंने 2 करोड़ का अनुदान देकर और करीब 30 लाख रुपये अपनी जेब से खर्च कर उत्कृष्टता केंद्र में तब्दील किया इसके अलावा उन्होंने पंजाब भर में पांच अतिरिक्त आईटीआई को गोद लिया है।
डॉ. साहनी ने यह भी कहा कि वे राज्य में दस विश्व स्तरीय कौशल विकास केंद्र स्थापित कर रहे हैं, जिससे 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। पटियाला, लुधियाना और जालंधर में केंद्र सितंबर से शुरू हो जाएंगे वहीं अमृतसर में उनके द्वारा चलाया जा रहा मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर पहले से ही सफलतापूर्वक चल रहा है, जो हर साल 1000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण और रोजगार प्रदान कर रहा है।
डॉ. साहनी ने पंजाब के सभी सांसदों के बीच एकजुटता का आह्वान किया और उनसे राज्य के विकास के लिए पार्टी लाइन से हटकर सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने लंबित मुद्दों को तेजी से निपटाने और पंजाब की विकासात्मक पहलों के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं और वित्त पोषण को सुरक्षित करने के लिए केंद्र के साथ रचनात्मक बातचीत के महत्व पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X