Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के आठ और कैडेटों का एनडीए के लिए चयन

Updated on Thursday, July 18, 2024 19:42 PM IST

चंडीगढ़| महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एस.ए.एस. नगर के आठ और पूर्व कैडेटों का इस महीने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और अन्य सेवा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयन हुआ है। इनमें से कैडेट नवजोत सिंह गिल ने अखिल भारतीय मेरिट में 11वीं रैंक प्राप्त किया है।
(SUBHEAD)
इन कैडेटों को सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए एनडीए में शामिल होने पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन 8 कैडेटों- नवजोत सिंह गिल, विवान सूदन, करनवीर सिंह गिल, प्रत्यूष सिंह बेदी, मनकर्ण सिंह ढिल्लों, अनमोल बांका, प्रणव ठाकुर और अक्किरेड्डी साई वेदांश के चयन के साथ इस संस्था की स्थापना से अब तक इसके कुल 237 कैडेट विभिन्न सेवाओं की प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं।उन्होंने बताया कि इस संस्था के 160 पूर्व कैडेट रक्षा सेवाओं में अधिकारी के रूप में नियुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि 56.64% चयन दर के साथ यह संस्था देश में अपनी तरह की सबसे सफल संस्था है।
महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने इन कैडेटों को देश के सच्चे सैनिक बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ये हमारे देश की संपत्ति हैं। उन्होंने बताया कि कोर्सों के लिए एसएसबीज़ चल रही है, जिसमें इस संस्था के कैडेटों का चयन किया जा रहा है। कैडेटों को कॉल लेटर मिलने से पहले मेडिकल कराना अनिवार्य है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X