Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लड़कियों का हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदमःपुरोहित

Updated on Tuesday, July 16, 2024 17:05 PM IST

चंडीगढ़, 16 जुलाईः पंजाब एवं चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं सशक्त बनाने की पहल के तहत, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राजभवन में पंजाब एवं चंडीगढ़ के कक्षा 10वीं व 8वीं के 300 छात्रों को नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया। अपने बधाई भाषण के दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि आज सम्मानित किए गए 300 विद्यार्थियों में से 247 छात्राएं हैं, जो दर्शाता है कि लड़कियां सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
(SUBHEAD)
राज्यपाल ने युवा विद्यार्थियों से कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक आवश्यकता अनुसार कौशल से खुद को समृद्ध करें, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने एक खुशहाल व सफल जीवन हेतु दूरदराज और वंचित क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और कई अन्य महान भारतीय हस्तियों ने बहुत गरीब पृष्ठभूमि से होने के बावजूद अपनी ईमानदारी और समर्पण के चलते जीवन में सफलता की बड़ी-बड़ी ऊंचाइयों को छूआ जो प्रेरणा के महान स्रोत हैं। उन्होंने बच्चों से ऐसे नायकों को अपना आदर्श बनाने के लिए कहा, जिन्होंने अपना जीवन सादगी, ईमानदारी से जिया और राष्ट्र के विकास के लिए पूरी लगन और दृढ़ता के साथ काम किया। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को अपने जीवन में ईमानदार और सरल जीवनशैली अपनानी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि ‘द सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट ऑफ डिसएडवांटेज्ड टैलेंटेड यूथ’ ने पंजाब और यू.टी. चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के कक्षा 10वीं और 8वीं के मेधावी छात्रों को 20.70 लाख रुपए की नकद छात्रवृत्ति और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित करने की पहल की है। इससे पहले इस साल फरवरी में इसी पैटर्न पर 300 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था और अब यह प्रथा नियमित आधार पर जारी रहेगी। गौरतलब है कि आज सम्मानित किए गए 300 विद्यार्थियों में पंजाब से 225 और यू.टी. चंडीगढ़ से 75 विद्यार्थी शामिल हैं। पुरस्कार राशि के रूप में कक्षा 10वीं के प्रत्येक विद्यार्थी को 10 हजार रुपए और कक्षा 8वीं के प्रत्येक विद्यार्थी को 5 हजार रुपए दिए गये। इन उच्च उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 247 लड़कियां हैं। पंजाब के कुल 225 में से 151 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इसके अलावा पंजाब के 51 उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र सीमावर्ती जिलों से हैं और लगभग 40 कंडी क्षेत्र से हैं।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रशासक के सलाहकार श्री राजीव वर्मा, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री के. शिव प्रसाद, पंजाब के प्रमुख सचिव शिक्षा श्री के. के. यादव, चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव श्री अभिजीत विजय चौधरी, पंजाब रेड क्रॉस के सचिव श्री शिव दुलार सिंह ढिल्लों और श्री अरबिंदो सोसायटी, पुडुचेरी के कार्यकारी सदस्य व निदेशक श्री संभ्रांत शर्मा शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X