Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कृषि विभाग ने नरमे की फ़सल की निरंतर निगरानी सुनिश्चित बनाने के लिए 128 टीमें गठित की

Updated on Monday, July 15, 2024 19:37 PM IST

चंडीगढ़ | नरमे की फ़सल को कीटों के हमले से बचाने के लिए निरंतर निगरानी को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग ने दो ज्वाईंट डायरैक्टर स्तर के अधिकारियों की निगरानी में 128 निगरान टीमों का गठन किया है। यह टीमें ज़िला  मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में गठित की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह ने बताया कि इन टीमों को नरमे के खेतों का दौरा करने और फ़सल पर कीटों के हमले की निगरानी के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर कीटों की रोकथाम के उपायों बारे किसानों को सीध देने का काम सौंपा गया है।

(SUBHEAD)

उन्होंने आगे बताया कि कृषि विभाग की टीमों ने आज फाजिल्का जिले के 73 गाँवों में नरमे के खेतों का दौरा किया और खुईआं सरवर ब्लाक में तीन स्थानों पर गुलाबी सुंडी और आठ स्थानों पर सफ़ेद मक्खी का हमला देखने को मिला। इस संबंधी अधिकारियों को हिदायत दी कि वह अपनी उपस्थिति में सिफ़ारश किए कीटनाशकों की प्रभावित फ़सल पर प्रयोग को सुनिश्चित बनाए।

कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा नरमे की काश्त की अलग- अलग विधियों और फ़सल पर कीटों अन्य बीमारियों के हमले के प्रभावशाली प्रबंधन बारे किसानों को जागरूक करने के लिए नरमे की ज़्यादा काश्त वाले जिलों के 989 गाँवों में किसान जागरूकता कैंप भी लगाए गए है।

किसानों को खेती विशेषज्ञों की सलाह की पालना करने और फ़सल पर सिफ़ारश किए कीटनाशकें की ही प्रयोग करने की अपील करते स. गुरमीत सिंह ने कहा कि कृषि विभाग मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता अनुसार राज्य के किसानों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव यत्न कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सावन की फ़सल सीजन 2024 दौरान फ़सल विभिन्नता योजना के अंतर्गत नरमा पट्टी के जिलों में 60, 000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नरमे की 6000 प्रर्दशनियां लगाई गई है। उन्होंने आगे बताया कि नियमों अनुसार इन प्रर्दशनियों के लिए किसानों को लाभ भी दिए जाएंगे।

डायरैक्टर कृषि और किसान कल्याण  जसवंत सिंह ने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा नरमे के खेतों का दौरा किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी मानसा ने बताया है कि विभाग द्वारा गाँव साहनेवाली में किसान बलकार सिंह के नरमे के खेत का दौरा किया गया और खेत में गुलाबी सुंडी का मामूली हमला देखने को मिला और किसान को सिफ़ारश किए कीटनाशकों का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया, जिसके चलते स्थिति काबू में है। गाँव ख्याली चहलांवाली में किसान जगदेव सिंह पुत्र धर्म सिंह के खेत का सर्वेक्षण किया गया और गुलाबी सुंडी का कोई भी हमला नहीं पाया गया और सफ़ेद मक्खी की संख्या इक्नामिक थ्रैस्शहोलड स्तर ( ई. टी. एल.) से नीचे ( प्रति पत्ता 4 मक्खियाँ) देखने को मिली।

डायरैक्टर कृषि ने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा गाँव पटी सदीक के किसान गुरप्रीत सिंह पुत्र अजैब सिंह के नरमे के खेत का भी दौरा किया गया और उन्होंने बताया कि फ़सल अच्छी हालत में है और गुलाबी सुंडी, सफ़ेद मक्खी और अन्य कीटों की गिनती भी ई.टी.एल. पद्धर से नीचे थी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X