Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने लखबीर लंडा की हिमायत वाले अंतरराज्यी हथियारों की तस्करी के माड्यूल का किया पर्दाफाश

Updated on Monday, July 15, 2024 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान दौरान स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल ( एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर ने अंतरराज्यी हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए है।

यह जानकारी देते पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव ठठियां के सुमितपाल सिंह और तरनतारन के चंबा कलां के अरपनदीप सिंह के तौर पर हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि लारेंस बिश्नोई के साथियों द्वारा मध्य प्रदेश ( एमपी) से हथियारों की खेप प्राप्त करने संबंधी ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते एसएसओसी अमृतसर की पुलिस टीमों ने एक आपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन अमृतसर के पास से काबू कर लिया।

(SUBHEAD)
 

उन्होंते बताया कि शुरूआती जांच से पता लगा है कि आरोपी सीधे तौर पर एमपी स्थित ग़ैरकानूनी हथियारों के डीलर के संपर्क में थे। उन्होंने आगे बताया कि करीब 15 दिन पहले उक्त आरोपी हथियारों की खेप लेने के लिए बस के द्वारा एमपी गए थे और वहां से रेल के द्वारा अमृतसर वापस लौटे थे।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ़्तार आरोपियों की तरफ से एमपी आधारत हथियारों के डीलर से पिछले दो महीनों में ख़रीदी गई यह दूसरी खेप है, जिसकी पुलिस ने पहचान कर ली है। बाकी बचे आरोपियों को गिरफ़्तार करने और मध्य प्रदेश से चल रही ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी को नकेल डालने के लिए अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अन्य विवरण  सांझे करते एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हथियारों की यह खेप अपराधिक तत्वों को आगे बेचने के लिए ख़रीदी थी ताकि अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकें। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक महीना पहले हरीके इलाके में दो अंजान व्यक्तियों को .32 बोर दे दो पिस्तौल बेचने की बात भी मानी है।

इस संबंधी पुलिस थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता ( बीएनएस) की धारा 61 ( 2 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 42 तिथि 14. 07. 2024 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X