Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

प्रदेश के 07 स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर रखे: हरजोत सिंह बैंस

Updated on Saturday, July 13, 2024 18:58 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों को सम्मान देने और आने वाली पीढ़ियों को इन शख्सियतों से अवगत कराने के लिए राज्य के 07 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखने का फैसला किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का फैसला किया था, जिसके तहत अब 07 सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिए गए हैं।

बैंस ने कहा कि मुख्य मंत्री  स.भगवंत सिंह मान की इच्छा के मुताबिक सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखे जा रहे हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इन शख्सियतों की कुर्बानियों से वाकिफ हो सकें।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जिन सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है, उनमें बरनाला जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी दरबारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह और सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी लाभ सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान रखने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह मानसा जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी सेवा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी शाम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा करने का फैसला किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि लुधियाना जिले के सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी बीर सिंह सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां व सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा का नाम बदलकर शहीद ए.एस.आई गुरमुख सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा रखने का फैसला किया गया है।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा का नाम  बदलकर शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा रखने का फैसला किया गया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X