चंडीगढ़,06 अक्तूबर (न्यूज अपडेट इंडिया ) । पंजाब सरकार ने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में 11 अक्टूबर को हो रहे उप चुनाव के मद्देनजर गुरदासपुर और पठानकोट जिले में स्थित फ़ैक्टरियों जिनमें गुरदासपुर लोक सभा क्षेत्र के वोटर काम करते हैं, उन कामगार को अपनी वोट का अधिकार इस्तेमाल करने के लिए 11 अक्टूबर, 2017 को छुट्टी देने का फ़ैसला किया है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर को उन फ़ैक्टरियों में जहां बुधवार को छुट्टी नहीं रखी जाती है कि वेतन सहित साप्ताहिक छुट्टी घोषित की गई है, जोकि पहले निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के एवज़ में होगी।